बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज असिस्टेंट एनवायरनमेंटल साइंटिस्ट (AES) के 17 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा पटना जिला मुख्यालय के 8 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया है:
परीक्षा केंद्र पर समय का रखें विशेष ध्यान आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसके अलावा, छात्रों को प्रत्येक पाली के लिए अपने साथ एक अतिरिक्त ई-एडमिट कार्ड (E-Admit Card) साथ रखने का निर्देश दिया गया है।
विकल्प E का चुनाव अनिवार्य इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएंगे। इसमें E का अर्थ Not Attempted है। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो E विकल्प को चुनना अनिवार्य है। यदि किसी भी विकल्प का चुनाव नहीं किया गया, तो गलत उत्तर के रूप में 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह पाबंदी परीक्षा हॉल में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई, इलेक्ट्रॉनिक पेन या कैलकुलेटर जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना प्रतिबंधित है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे 5 वर्षों के लिए BPSC की सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक या सनसनीखेज अफवाह फैलाने वाले उम्मीदवारों पर भी आयोग सख्त है। ऐसा करते पाए जाने पर उम्मीदवार को 3 साल के लिए बैन किया जा सकता है। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी छात्र को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
*विज्ञापन संख्या-88/2025 के अंतर्गत सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 11.06.2026 को पटना जिला मुख्यालय स्थित 08 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुँचना तथा प्रत्येक पाली के लिए अतिरिक्त E-Admit… pic.twitter.com/xpugakfLO0
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) June 8, 2026
फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को रोहित शर्मा का करारा जवाब, ट्रेनिंग सेशन में दिखाई शानदार लय
ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन: 0 रन पर गिरे 3 विकेट, बांग्लादेश के सामने घुटने टेकने को मजबूर
नन्हीं सी जान का बड़ा कारनामा: मम्मी के सोते ही बच्चे ने कही ऐसी बात कि लोग रह गए दंग
ऑस्ट्रेलिया के लिए इतिहास रचेंगे भारत में जन्मे निखिल चौधरी, 62 साल बाद होगा यह अनोखा कारनामा
अल्फा का टीजर रिलीज होते ही विवादों में, नेटिजन्स ने निकाला कॉपी का सबूत
मेसी बनाम रोनाल्डो: 2026 वर्ल्ड कप में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानें आंकड़े
AI Voice Change Scam: कहीं आपके अपने की आवाज में ठग तो नहीं कर रहे बात? हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी
जेजे अस्पताल का होगा कायाकल्प: 11 एकड़ जमीन के हस्तांतरण की मांग तेज
आरजेडी में हॉर्लिक्स पॉलिटिक्स : बीमार शिवचंद्र राम से मिलने पहुंचे भाई वीरेंद्र, बोले- हमारे मनेर में यही परंपरा है
पुणे के नवले ब्रिज पर फिर बरपा मौत का कहर: अनियंत्रित टैंकर पलटने से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत