आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म को लेकर जहां एक तरफ फैंस उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे कॉपी-पेस्ट का मामला करार दिया है।
ला फेम निकिता से सीन चोरी का आरोप टीजर के शुरुआती सीन पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। इसमें बॉबी देओल का किरदार बाबा , आलिया को उनके जन्मदिन पर एक रेस्टोरेंट ले जाता है और गिफ्ट में खिलौने की जगह हथियार देता है। नेटिजन्स का कहना है कि यह पूरा सीक्वेंस 1990 की फ्रेंच क्लासिक ला फेम निकिता से हुबहू कॉपी किया गया है, जहां मेंटॉर अपनी ट्रेन की गई शूटर को पहला मिशन सौंपता है।
अमेरिकन स्नाइपर का डायलॉग भी चर्चा में विवाद केवल सिनेमैटोग्राफी तक सीमित नहीं है। फिल्म में बॉबी देओल का एक डायलॉग है: इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं: भेड़िये और भेड़। सिनेमा प्रेमियों ने तुरंत इसे हॉलीवुड फिल्म अमेरिकन स्नाइपर से जोड़ दिया है। उस फिल्म में भी पिता अपने बच्चों को दुनिया में तीन तरह के लोगों (भेड़िये, भेड़ और भेड़ के रखवाले) के बारे में समझाते हैं। यूजर्स का दावा है कि लेखकों ने हॉलीवुड के इसी कॉन्सेप्ट को बिना मौलिकता के पेश किया है।
वीएफएक्स और देरी का चक्कर विवादों के बीच फिल्म की रिलीज डेट पर भी नजरें हैं। अल्फा पहले दिसंबर और फिर अप्रैल में आने वाली थी, लेकिन अब यह 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि भारी-भरकम वीएफएक्स (VFX) वर्क के चलते इसे टालना पड़ा।
स्पाई यूनिवर्स की 7वीं कड़ी द रेलवे मेन फेम शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है। टाइगर , वॉर और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विवादों के बावजूद अल्फा बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना पाएगी या यह कॉपी का टैग उसके सफर को मुश्किल बनाएगा।
Alpha didn t copy #AmericanSniper; it just got a little too inspired by it. Maybe YRF should hunt for fresh talent instead of familiar dialogue. And despite Bobby Deol s cover fire, the girl playing young #Aliabatt looks more convincing than the star herself. #YRFSpyUniverse https://t.co/FWKt8HW77h pic.twitter.com/55xSHGmscM
— Abhimanyu Sharma (@_Abhhimanyu) June 10, 2026
नहाने का असली मजा यहीं है... कहते हुए कूदा, वीडियो के जुनून ने ली युवक की जान
महेंद्र माखिजानी का काला सच: 955 करोड़ का फ्रॉड, ड्रग्स और सेक्स पार्टियों से ब्लैकमेलिंग का खेल
शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक : कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में डॉक्टर की टिप्पणी पर मचा बवाल
अल्फा का टीजर रिलीज होते ही विवादों में, नेटिजन्स ने निकाला कॉपी का सबूत
सोशल मीडिया पर 370 रुपये बिरयानी विवाद: कौन हैं कॉमेडियन प्रणित मोरे, जिन्हें मिल रही कड़ी आलोचना?
फ्लाइट में विंडो सीट के लिए हक की लड़ाई , पति ने एयर होस्टेस को बुलाया, फिर भी हुआ ये हाल!
NEET के बाद अब CUET में भी बड़ी गड़बड़ी: आंसर की में सवाल-जवाब का मेल न होने से छात्र परेशान
NEET 2026 री-एग्जाम: परीक्षा पैटर्न में बदलाव की खबरों का सच, NTA ने जारी किया आधिकारिक बयान
बंदूक नहीं, डांस मूव्स से सबको चौंकाते थे सांभा : मैक मोहन का अनदेखा वीडियो वायरल
मोबाइल नेटवर्क अचानक गायब हुआ? कहीं आप SIM Swap फ्रॉड का शिकार तो नहीं!