स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। 370 रुपये वाली बिरयानी विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उनके शो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस बार मामला मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा और संवेदनशीलता से जुड़ा है।
वायरल वीडियो में क्या है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में प्रणित मोरे एक लेडी डॉक्टर से उनके मेडिकल कॉलेज के अनुभवों के बारे में बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान, डॉक्टर ने खुलासा किया कि मेडिकल स्टूडेंट्स डिसेक्शन (शव चीर-फाड़) के दौरान अक्सर शवों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने बताया कि छात्र पुरुष शवों के प्रजनन अंगों (प्राइवेट पार्ट्स) के आकार को लेकर अभद्र टिप्पणियां करते हैं।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। नेटिज़न्स का कहना है कि यह मेडिकल एथिक्स के खिलाफ है। कई लोगों ने दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही मजाक किसी पुरुष डॉक्टर ने महिला शव को लेकर किया होता, तो अब तक उसे सस्पेंड कर दिया जाता और उस पर गंभीर आरोप लग चुके होते।
भावनाओं का अपमान? आलोचकों का तर्क है कि लोग अपने परिजनों के शव मेडिकल रिसर्च और शिक्षा के लिए दान करते हैं। ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार न केवल अनैतिक है, बल्कि उन परिवारों की भावनाओं का भी अपमान है जिन्होंने बड़ी उम्मीद से शरीर दान किया था।
डॉक्टर का अकाउंट हुआ डिलीट विवाद के तूल पकड़ते ही वीडियो में नजर आने वाली डॉक्टर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है। भारी आलोचना के बीच अब मेडिकल कम्युनिटी की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले पर कॉमेडियन प्रणित मोरे या शो के आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक सफाई फिलहाल नहीं आई है।
पुराने विवादों से नाता गौरतलब है कि प्रणित मोरे का नाम हाल ही में एक और विवाद से जुड़ा था, जिसमें एक युवक ने डेटिंग के दौरान 370 रुपये की बिरयानी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उस विवाद के चलते संबंधित युवक को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ी थी। अब यह नया मामला कॉमेडियन की मुश्किलें और बढ़ा रहा है।
This female doctor said that she and her friends joke about the dick sizes of male dead bodies.
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 10, 2026
Imagine the outrage if a male doctor made the same joke about a dead woman s vagina.
He would be fired and called a rapist.
But girls can do this and face no punishment. Why? pic.twitter.com/lohaZZVqgu
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सत्ता और विपक्ष में सीट फॉर्मूले पर घमासान, बिछ रही बिसात
फ्लाइट में विंडो सीट के लिए हक की लड़ाई , पति ने एयर होस्टेस को बुलाया, फिर भी हुआ ये हाल!
बिहार में वित्तीय संकट का सियासी शोर: तेजस्वी के आरोपों पर वित्त मंत्री का करारा पलटवार
TMC का खेला खत्म? 19 बागी सांसदों के बगावत पर JDU की बड़ी भविष्यवाणी
भारतीय आमों की नेपाल में एंट्री नहीं रुकी, प्रतिबंध की खबरों पर सरकार ने दिया ठोस जवाब
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास के पन्नों पर छाए पीएम मोदी, दुनिया भर से मिलीं बधाई
MP Weather: मध्य प्रदेश के 35 जिलों में अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद! ईरान की खौफनाक चेतावनी से दहली दुनिया, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध?
शून्य पर ही चित! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक पतन, बने कई अनचाहे रिकॉर्ड
शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक : कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में डॉक्टर की टिप्पणी पर मचा बवाल