सोशल मीडिया पर अक्सर पति-पत्नी की प्यारी नोकझोंक के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें फ्लाइट के अंदर विंडो सीट को लेकर पति-पत्नी के बीच जारी जंग लोगों को खूब हंसा रही है।
हाथ से निकल गई विंडो सीट वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के भीतर पति और पत्नी एक साथ बैठे हैं। विंडो सीट असल में पति की थी, लेकिन पत्नी ने उस पर अपना कब्जा जमा लिया है। पति ने अपनी सीट वापस पाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन पत्नी अपनी जिद पर अड़ी रही।
एयर होस्टेस की भी नहीं चली जब मामला खुद नहीं सुलझा, तो पति ने हार नहीं मानी और एयर होस्टेस को मौके पर बुला लिया। एयर होस्टेस मुस्कुराते हुए दोनों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश करती है, लेकिन पत्नी का फैसला पूरी तरह से अटल है। वह सीट से हटने के मूड में बिल्कुल नहीं दिखती।
सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स अंत में, पति को अपनी हार स्वीकार करनी पड़ती है और पत्नी आराम से खिड़की के पास बैठकर बाहर का नजारा लेती रहती है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, बेचारी एयर होस्टेस भी इस घरेलू मोर्चे पर क्या ही समझौता कराती। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे हक की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह हर शादीशुदा जोड़े की रोजमर्रा की कहानी है। कुछ लोगों ने इसे ट्रेन और बसों में होने वाली विंडो सीट की जंग जैसा ही बताया।
फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पति की मासूमियत और पत्नी के कॉन्फिडेंस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं।
Window Seat के लिए पति ने Air Hostess तक से शिकायत कर दी😭😂
— Jamal | Viral desk (@jamalk38) June 10, 2026
लेकिन Wife ने seat देने से साफ इंकार कर दिया। pic.twitter.com/JpdfTjSKj8
बंगाल के प्राइवेट स्कूल में नोटों का पहाड़ : कैश के साथ शराब और कंडोम मिलने से मचा हड़कंप
खाड़ी में युद्ध का बिगुल: अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का भीषण पलटवार, कुवैत का एयरस्पेस बंद
चीन ने गाओकाओ के बहाने भारत को दिखाया आईना, NEET-JEE विवाद के बीच कसा तंज
मोदी का झालमुड़ी डिप्लोमेसी : चिराग का साथ, तो कुशवाहा की दूरी; क्या हैं इसके सियासी मायने?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: सत्ता और विपक्ष में सीट फॉर्मूले पर घमासान, बिछ रही बिसात
क्या 30 जून से बंद हो जाएंगे कागज के नोट? वायरल दावे की सच्चाई आई सामने
लालू यादव का जन्मदिन: मेरी उम्र भी पापा को लग जाए , तेज प्रताप के भावुक पोस्ट ने खत्म की दूरियां
मेरठ के स्विमिंग पूल से हर महीने 22.5 लाख की कमाई? वायरल दावे ने मचाया हड़कंप
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ते ही ट्रंप समेत दुनिया भर से मिली बधाई
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी आगाज: अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में कूटे 44 रन