प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब पीएम मोदी के नाम हो गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
ट्रंप ने बताया महान प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर बधाई दी। ट्रंप ने लिखा, मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई। वे एक महान, मजबूत और समझदार इंसान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी के आने वाले वर्ष और अधिक सफलतापूर्ण होंगे।
पीएम मोदी का जवाब डोनाल्ड ट्रंप के बधाई संदेश का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भारत-यूएस ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को तत्पर हूं।
नेतन्याहू की सराहना इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बधाई देते हुए भारत-इजरायल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मोदी की तारीफ की। नेतन्याहू ने कहा, आपने 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की है। हमारे देशों के बीच का बंधन पहले कभी इतना मजबूत नहीं रहा। उन्होंने मोदी को मजे तोव (शुभकामनाएं) देते हुए आगे भी साथ काम करने की इच्छा जताई।
कैसे रचा गया इतिहास? पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम लगातार 4398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज था।
वैश्विक नेतृत्व में मोदी की पहचान इस उपलब्धि के साथ ही इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समेत दुनिया के कई अन्य राष्ट्रध्यक्षों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। यह रिकॉर्ड न केवल भारत की घरेलू राजनीति में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक मंच पर मोदी की बढ़ती स्वीकार्यता और उनके नेतृत्व की मजबूती को भी दर्शाता है।
Thank you, President Trump, for your warm wishes.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 10, 2026
I look forward to working with you to further advance the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership, for the benefit of both our nations and the world.@POTUS@realDonaldTrump pic.twitter.com/4W09WzT4Ju
प्रणीत मोरे का शो विवादों में: महिला डॉक्टर ने डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स पर किया भद्दा मजाक
BPSC AES परीक्षा आज: 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, इन नियमों को न करें नजरअंदाज
ओमान तट पर अमेरिकी हमला: भारतीय नाविकों की जान गई, दिल्ली ने जाहिर की नाराजगी
सत्ता के 12 साल: उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड और 2047 का नया मेगा ब्लूप्रिंट
ओमान तट पर जहाजों की सुरक्षा पर भारत सख्त, अमेरिकी राजनयिक को जारी किया कड़ा विरोध पत्र
दिल्ली: चाणक्यपुरी में तमिलनाडु हाउस में गैस लीक से आग, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: अमेरिका ने ईरान पर बरसाईं मिसाइलें, मीनाब-सिरीक समेत कई शहर दहले
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी आगाज: अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में कूटे 44 रन
दीवार के पार गजानन : हाथी की एक टक्कर से धराशायी हुई मजबूत दीवार, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
नक्सली बनना चाहते थे पवन कल्याण: बंदूक उठाने के फैसले पर बड़े भाई चिरंजीवी ने मोड़ दी जिंदगी की दिशा