अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने भारतीय समुदाय में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। फ्रिस्को सिटी हॉल के बाहर एक व्यक्ति को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे को फाड़ते हुए देखा गया है।
क्लेटन वॉकर की करतूत वीडियो में क्लेटन वॉकर नाम का व्यक्ति सिगरेट पीते हुए तिरंगे को फाड़ता नजर आ रहा है। यह घटना उत्तरी डलास इलाके में बढ़ती भारतीय इमिग्रेशन के विरोध में हो रहे एक प्रदर्शन के दौरान हुई। वहां मौजूद भीड़ ने न केवल झंडे का अपमान किया, बल्कि F*** India जैसे आपत्तिजनक नारे भी लगाए।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया गया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। भारतीय मूल के लोगों और अन्य संवेदनशील नागरिकों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि नफरत का खुला प्रदर्शन करार दिया है।
इमिग्रेशन बहस की सच्चाई जानकारों का मानना है कि यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका में बढ़ती इमिग्रेशन नीतियों के खिलाफ लोगों की हताशा का नतीजा है। हालांकि, कई यूजर्स ने तर्क दिया कि झंडा फाड़ने से नीतियां नहीं बदलेंगी। अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रोफेशनल्स H-1B वीजा के जरिए कानूनी तौर पर वहां की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं।
भारत को नीचा दिखाने की कोशिश? सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, किसी देश का मूल्य उन लोगों से तय नहीं होता जो झंडे का अपमान करते हैं, बल्कि उन लोगों से होता है जो वहां की अर्थव्यवस्था और समाज को बनाने में दिन-रात योगदान दे रहे हैं।
फिलहाल, इस घटना ने अमेरिका में बसे प्रवासियों की सुरक्षा और उनके प्रति बढ़ते नफरत भरे माहौल को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय प्रशासन की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
FRISCO: “F*ck India! F*ck India!”
— E (@ElijahSchaffer) June 3, 2026
A Texas resident @Channel6ixNEWS rips an Indian flag in front of city hall
Voicing anger against the Indian immigration invasion in north Dallas pic.twitter.com/N6Ec0oVSUT
मां ने ठुकराया ममता का रिश्ता: 8 बेटियों को रोता छोड़ नए पति संग भागी महिला
पटना: खान सर पर फायरिंग के बाद कोचिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
खान सर के कोचिंग पर हमला: जेडीयू की दो टूक, कहा- अपराधियों का वही इलाज होगा
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: कम फीस बनी दुश्मनी की वजह?
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मोड में टीम इंडिया, महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में छिड़ेगी जंग
जबरन मज़दूरी का मुद्दा: भारत पर मंडराया अमेरिका का ‘सेक्शन 301’ प्रतिबंध का खतरा
JEE Advanced 2026: एक बड़ी चूक, लाखों छात्रों का निजी डेटा हुआ सार्वजनिक
अहमदाबाद में आधी रात को बड़ा क्रैकडाउन : 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में
CBSE का OSM घोटाला: 18 साल के छात्र के खुलासे से हिली सरकार, चेयरमैन समेत कई अधिकारी बाहर