देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, JEE Advanced 2026 के प्रबंधन में एक गंभीर साइबर सुरक्षा चूक सामने आई है। आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित इस परीक्षा के हजारों उम्मीदवारों का संवेदनशील डेटा लीक हो गया है।
इस घटना ने डेटा सुरक्षा और छात्रों की निजता को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने सनसनीखेज खुलासा किया कि JEE Advanced 2026 के रिजल्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्लाउड स्टोरेज में एक तकनीकी खामी थी।
इस पब्लिक क्लाउड स्टोरेज मिसकॉन्फ़िगरेशन के कारण बिना किसी पासवर्ड या ऑथेंटिकेशन के छात्रों का निजी डेटा पूरी तरह से सार्वजनिक हो गया था।
कितना डेटा हुआ लीक? इस सुरक्षा चूक का दायरा काफी बड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 1.79 लाख रिजल्ट रिकॉर्ड और करीब 1.87 लाख एडमिट-कार्ड पीडीएफ फाइलें एक्सपोज हो गई थीं।
इन फाइलों में छात्रों के नाम, उनकी जन्मतिथि (DOB) और मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं, जो किसी के भी पहुंच के दायरे में आ गई थीं।
आईआईटी रुड़की ने मानी अपनी गलती मामला तूल पकड़ने के बाद आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक तौर पर इस चूक को स्वीकार किया है। संस्थान ने उस यूजर का आभार व्यक्त किया जिसने इस खामी की ओर उनका ध्यान दिलाया।
आईआईटी रुड़की ने अपने बयान में कहा है कि क्लाउड स्टोरेज में हुई इस गड़बड़ी को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है।
डेटा सुरक्षित होने का दावा संस्थान ने छात्रों और उनके अभिभावकों को आश्वस्त करने की कोशिश भी की है। आईआईटी रुड़की का कहना है कि जो डेटा सार्वजनिक हुआ था, वह रीड-ओनली फॉर्मेट में था।
संस्थान के अनुसार, इसका मतलब यह है कि लीक हुए डेटा में किसी भी प्रकार का बदलाव या छेड़छाड़ करने की कोई गुंजाइश नहीं थी। फिलहाल, सुरक्षा खामियों को बंद कर दिया गया है ताकि आगे कोई जोखिम न रहे।
JEE Advanced 2026 candidate/result infrastructure (https://t.co/6mBpjkxH01) had a public cloud storage misconfiguration exposing bulk candidate data without auth.
— Rylen Anil (@DarthKermi72747) June 2, 2026
This exposed ~179.6k result records and ~187.3k admit-card PDFs, including candidate names, DOBs and mobile numbers. pic.twitter.com/NUk4HGwqQP
कर्नाटक का नया अध्याय: डीके शिवकुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सिद्धारमैया को मिली बड़ी भूमिका
अपराधियों को पाताल से भी निकाल लाएगी सरकार: गोरखपुर में गरजे CM योगी, 208 करोड़ की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सोनम वांगचुक ने भरी हुंकार, 6 जून को दिल्ली कूच का ऐलान
पहले माथे से लगाया, फिर मजे से चबाने लगा मवेशियों का भूसा : वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग!
सैन फ्रांसिस्को में मैंगो फीवर : मुफ्त भारतीय आमों के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
फोल्डेबल iPhone का पहला लुक लीक: Apple ला रहा अपना सबसे महंगा और पतला स्मार्टफोन
डीके शिवकुमार की शिव अवतार वाली तस्वीर से मचा बवाल, भड़के लोगों ने बताया ईशनिंदा
भारतीय बेटियों का ऐतिहासिक धमाका: सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
9 महीने में गिर जाएगी सरकार , राबड़ी के बंगले पर तेज प्रताप ने दी सम्राट चौधरी को चेतावनी
अलर्ट: देश के 15 राज्यों में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज, अगले 3 दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा