9 महीने में गिर जाएगी सरकार , राबड़ी के बंगले पर तेज प्रताप ने दी सम्राट चौधरी को चेतावनी
News Image

बिहार की राजनीति में सरकारी बंगले को लेकर घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 21 साल पुराने सरकारी आवास (10 सर्कुलर रोड) को खाली कराने के नोटिस ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को चरम पर पहुंचा दिया है।

तेज प्रताप की भविष्वाणी: 9 महीने में कुर्सी खाली इस विवाद के बीच राजद नेता तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। तेज प्रताप ने दावा किया है कि अगले 6 से 9 महीनों के भीतर सम्राट चौधरी की मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाएगी। उन्होंने सीएम को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है और उन्हें अपनी भाषा व व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

पुरानी तस्वीर से घेरा मुख्यमंत्री को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें सम्राट चौधरी राबड़ी देवी के पैर छूते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने सीएम को याद दिलाया कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान और उम्र की मर्यादा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी उनके लिए सम्माननीय हैं और उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी शोभा नहीं देती।

बंगला किसी की बपौती नहीं : सम्राट चौधरी दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोटूक शब्दों में कहा है कि सरकारी नियम सभी के लिए समान हैं और बंगला हर हाल में खाली कराया जाएगा। उन्होंने बिना नाम लिए लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति किसी की बपौती नहीं होती। उन्होंने दोहाया कि वे स्वयं कई बार आवास बदल चुके हैं और पद की गरिमा को समझते हैं।

कानून हाथ में लेने पर चेतावनी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार में कानून का राज है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई नियमों को चुनौती देगा या गुंडागर्दी करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों की जगह जेल होगी। मुजफ्फरपुर और शेखपुरा के कार्यक्रमों में भी उन्होंने इसे सरकारी नियमों का सामान्य पालन करार दिया।

क्या है बंगला विवाद? बिहार सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। सरकार का तर्क है कि राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर नया आवास आवंटित किया जा चुका है, बावजूद इसके लालू परिवार पुराना बंगला खाली नहीं कर रहा है। यह बंगला अब कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया गया है।

राबड़ी देवी की खुली चुनौती नोटिस के बाद राबड़ी देवी ने सरकारी बंगले से अपना मोह साफ जाहिर कर दिया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा है कि वे अपनी मर्जी से घर खाली नहीं करेंगी। सरकार यदि चाहती है, तो पुलिस बल का इस्तेमाल कर उन्हें जबरन बाहर निकाल सकती है। अब देखना यह है कि यह बंगला रार राजनीतिक भविष्यवाणियों को सच साबित करती है या प्रशासन के सख्त रुख पर विराम लगाती है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

40 साल बाद बांग्लादेश का वैश्विक दबदबा: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान बनेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष

Story 1

गुजरात: एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें; 7 की मौत, 38 घायल

Story 1

600-700 लोगों ने मेरा रेप किया : ब्रिटिश संसद में गूंजी पीड़िताओं की चीखें, क्या है ग्रूमिंग गैंग का काला सच?

Story 1

सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लोखंडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, राहुल सिंह का तबादला

Story 1

40 दिन, 10 लाख श्रद्धालु और 1 किलो का फॉर्मूला: केदारनाथ को बचाने की अनूठी मुहिम

Story 1

IPL 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट, प्रेमानंद महाराज से मिला खास उपहार

Story 1

मां ने ठुकराई ममता: आठ बेटियों को बिलखता छोड़ नए पति संग चल दी महिला

Story 1

मिडिल ईस्ट में सीधी जंग : ईरान का मिसाइल हमला, जवाब में अमेरिका ने केश्म द्वीप को बनाया निशाना

Story 1

खान सर का यू-टर्न: कोचिंग के बाहर फायरिंग के दावे से पलटे, जानिए क्या है पूरा मामला

Story 1

पटना: कोचिंग पर हमले के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस समय माहौल ही कुछ ऐसा था