लाहौर हाई कोर्ट के बाहर एक ऐसा हृदयविदारक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी आठ बेटियों को अनाथों की तरह सड़क पर रोता-बिलखता छोड़ दिया और अपने नए पति के साथ चली गई।
कोर्ट में बेटियों को पहचानने से किया इनकार मामले की शुरुआत तब हुई जब गुलाम हुसैन नाम के व्यक्ति ने कोर्ट में याचिका दायर की। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी शबनम बीबी को उनके पूर्व परिवार ने अवैध हिरासत में रखा है।
अदालत में शबनम ने साफ कहा कि उसने गुलाम हुसैन से निकाह कर लिया है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। कोर्ट ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे नए पति के साथ जाने की अनुमति दे दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शबनम ने अदालत के सामने अपनी ही आठ बेटियों को पहचानने से इनकार कर दिया।
पैरों में गिरकर रोती रहीं बेटियां कोर्ट का फैसला आने के बाद जब शबनम बाहर निकली, तो उनकी बेटियां उनके पैरों में गिरकर लिपट गईं। वे अपनी मां से घर वापस चलने की गुहार लगाती रहीं। बेटियों का कहना था कि पिता की मौत के बाद अब उनकी दुनिया सिर्फ मां थी, लेकिन मां ने एक नजर तक पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची बिलख-बिलख कर अपनी मां को पुकार रही है, जबकि शबनम पूरी तरह बेपरवाह होकर नए पति का हाथ थामे आगे बढ़ती रहीं।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग यह घटना अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। वायरल हो रहे वीडियो में बेटियां अपनी मां के पीछे भागती दिख रही हैं, लेकिन महिला की संवेदनहीनता पर लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कानूनी रूप से कोर्ट ने महिला को अपनी मर्जी से रहने की आजादी दी है, लेकिन समाज इस फैसले को अमानवीय बता रहा है। फिलहाल, ये आठों बेटियां अब अकेली हैं और अपने भविष्य के अंधकार को लेकर गहरे सदमे में हैं।
बाप गुज़र गया तो मां ने आठों जवान बेटियों न सिर्फ पहचानने से इंकार किया बल्कि दूसरी शादी कर ली
— Hasin Shah (@hasinshahjama) June 2, 2026
ये नजर पाकिस्तानी कोर्ट का बताया जा रहा है जहां पर बेटियों ने मां को अपने घर वापस लाने के लिए पिटिशन दायर की थी पर जज ने मां को अपनी जिंदगी गुजारने का हक़ का हवाला देते हुए शादी करने… pic.twitter.com/bBDGJSmV1g
राबड़ी देवी का बंगला मोह: यह किसी की बपौती नहीं... , सम्राट चौधरी का तीखा प्रहार
मौसम का बड़ा अलर्ट: 15 राज्यों में 90 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश की चेतावनी
CBSE में बड़ा फेरबदल: ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद पर घिरी सरकार, इस्तीफे की मांग तेज
Samsung Galaxy Z Fold 8: नए Wide डिजाइन के साथ मचाएगा धमाल, लीक हुई पहली झलक
फोल्डेबल iPhone का पहला लुक लीक: Apple ला रहा अपना सबसे महंगा और पतला स्मार्टफोन
मौसम का यू-टर्न : दिल्ली से पंजाब तक 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून
शपथ से पहले बड़ा दांव: सिद्धारमैया को मिली नई जिम्मेदारी, कर्नाटक कैबिनेट की तस्वीर साफ
इटारसी स्टेशन पर खौफनाक हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय पटरियों के बीच समाए मां-बेटे
पटना: खान सर पर फायरिंग के बाद कोचिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
रुद्रम-II: दुश्मन के रडार अब नहीं बचेंगे, भारत की नई आसमान की तलवार तैयार