बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दौरान एक वीवीआईपी कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने भरे मंच से कलेक्टर और एसपी को कड़ी फटकार लगाई।
क्या हुआ मंच पर? रविवार को बेमेतरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था। मुख्यमंत्री के स्वागत में हुई कथित लापरवाही और कार्यक्रम स्थल पर फैली अव्यवस्था को देखकर डॉ. रमन सिंह भड़क उठे।
सरकार की गरिमा का ख्याल नहीं नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने मंच से ही कहा, मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप यह कार्यक्रम नहीं है। कलेक्टर-एसपी को साफ कहना चाहता हूं कि यह तरीका नहीं है। सीएम का स्वागत पीछे से किया जा रहा है, क्या उन्हें इतनी भी जानकारी नहीं है?
उन्होंने नाराजगी जताते हुए आगे कहा, पूरा मंत्रिमंडल यहां बैठा है, फिर भी प्रशासन गंभीर नहीं है। यह घोर लापरवाही है। मैं आमतौर पर ऐसे मौकों पर बोलता नहीं हूं, लेकिन आज इसलिए बोलना पड़ा ताकि शायद प्रशासन कुछ सीख सके।
भूपेश बघेल ने लिया आड़े हाथों डॉ. रमन सिंह के इस नाराजगी वाले वीडियो के वायरल होते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, डॉक्टर साहब का गुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत खराब है।
परहेज मरीज को बताने की जरूरत भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए आगे कहा, दिक्कत ये है कि डॉक्टर साहब परहेज मरीज को बताने के बजाय तीमारदार को बता रहे हैं। वैसे, विधानसभा अध्यक्ष जी जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के सम्मान की रक्षा कर रहे हैं, वह देखना सुखद है।
इस पूरी घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तो सवाल खड़े किए ही हैं, साथ ही राज्य की राजनीति में भी एक नई बहस छेड़ दी है। विपक्षी दल इसे सरकार की अंदरूनी खींचतान और प्रशासनिक विफलता के रूप में देख रहे हैं।
*डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत ख़राब है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 1, 2026
लेकिन दिक़्क़त ये है कि डॉक्टर साहब परहेज़ मरीज़ को बताने की बजाय तीमारदार को बता रहे हैं.
वैसे, विधानसभा अध्यक्ष जी जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के सम्मान की रक्षा कर रहे हैं, वो देखना सुखद है. pic.twitter.com/FLl02Bmpmo
दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
IPL 2026: जीत के जश्न में विराट कोहली का दिल जीतने वाला अंदाज़, वायरल हुआ वीडियो
विजय अन्ना की वजह से खोया बच्चा , एक्ट्रेस जूली का सीएम पर बड़ा आरोप
सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज: वकील से सीधे जस्टिस बनीं वी. सुब्रमणि मोहना, जानें कौन हैं नए चेहरे
CBSE का फीस कारोबार बनाम छात्र: राहुल गांधी ने पूछा- गलती बोर्ड की, तो सजा बच्चों को क्यों?
जाम से मिलेगी आजादी: तैयार हुआ DND-KMP एक्सप्रेसवे, दिल्ली से फरीदाबाद का सफर अब सिर्फ 20 मिनट में
बेंगलुरु: वीआईपी मूवमेंट के लिए फंसी गर्भवती पत्नी, गुस्साई पति ने बीच सड़क पर किया हंगामा
यूपी समेत 8 राज्यों में रेड अलर्ट: अगले 2 घंटे में आफत बनकर बरसेगा आसमान!
पति पत्नी और वो दो: 50 करोड़ पार, लेकिन क्या आयुष्मान की फिल्म बजट वसूलने में है कामयाब?
JEE Advanced 2026: 15 घंटे की पढ़ाई नहीं, कूल माइंडसेट से कबीर छिल्लर ने गाड़े सफलता के झंडे