सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को मजबूती देते हुए केंद्र सरकार ने 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कॉलेजियम द्वारा अनुशंसित नामों को अपनी मंजूरी दे दी है।
कानून मंत्री ने दी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ परामर्श के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया है।
ये 5 दिग्गज बने सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त किए गए नए जजों की सूची में चार अलग-अलग हाई कोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हैं:
अधिवक्ता से जस्टिस तक का सफर वी. सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। वह उन गिने-चुने लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अधिवक्ता (बार) से सीधे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश (बेंच) तक का सफर तय किया है। एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वालीं, जिसका कानून से कोई लेना-देना नहीं था, उन्होंने कोयंबटूर के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की शिक्षा प्राप्त की। 1983 में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स के पहले बैच की छात्रा रहीं मोहना का करियर प्रेरणादायक रहा है।
अब 37 तक पहुंची जजों की क्षमता केंद्र सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने का निर्णय लिया है। इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाकर वर्ष 1956 के कानून में संशोधन किया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 124(1) के तहत यह अधिकार संसद के पास है। नई नियुक्तियों और सीटों की संख्या में वृद्धि से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण में बड़ी मदद मिलेगी।
*In exercise of the power conferred by clause (2) of Article 124 of the Constitution of India, the President of India, after consultation with Chief Justice of India, is pleased to appoint the following as Judges of the Supreme Court of India. I convey my best wishes to them:- pic.twitter.com/WxHaRYWF6p
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) June 1, 2026
हमारी सरकार अपवाद नहीं, सबकी है ... सत्ता संभालने के 20 दिन बाद भी नहीं बदला थलपति विजय का अंदाज
प्रिय भारतीय मेहमान... : स्विट्जरलैंड के होटल का नोटिस वायरल, क्या हम अपनी आदतों से दुनिया को परेशान कर रहे हैं?
अलविदा mAadhaar: क्या पुरानी ऐप से नई आधार ऐप पर डेटा ट्रांसफर करना होगा? जानें पूरी सच्चाई
कबाड़ से जुगाड़: कूड़ेदान से बना दिया धमाकेदार कूलर, देखते ही रह गए लोग!
राजस्थान में दिखा दुबई जैसा खौफनाक सैंडस्टॉर्म, रेत की चादर में डूबा बीकानेर
ट्विशा शर्मा केस: क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घर पहुंची CBI, डमी और डंबल के साथ खुलासे की तैयारी
आरसीबी की खिताबी जीत के बीच मैदान पर भिड़ गए विराट और गिल, क्या हुआ था उस पल?
बिहार में खेत बचाओ अभियान : मिट्टी की सेहत सुधारने और लागत घटाने की नई मुहिम
IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट: कोहली की नाराजगी से रियान पराग के विवाद तक, जिसने बटोरी सुर्खियां
पेट की समस्याओं का काल है पतंजलि मिंट एक्टिव प्लस : गैस और अपच से मिलेगी तुरंत राहत