भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर है। सोमवार को सीबीआई की टीम गहन जांच के लिए ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। टीम का मकसद उस पूरी घटनाक्रम को फिर से दोहराना है, जो मौत के दिन घटित हुआ था।
डमी और डंबल से होगा क्राइम सीन का रीक्रिएशन जांच को पुख्ता बनाने के लिए सीबीआई पूरी तैयारी के साथ पहुंची है। टीम अपने साथ ट्विशा शर्मा का एक डमी पुतला लेकर आई है, जिसका वजन ठीक ट्विशा के शरीर के बराबर रखा गया है। प्रयोग को सटीक बनाने के लिए पुलिस जवान डंबल भी साथ लाए हैं, ताकि वजन का सटीक मिलान हो सके।
बेल्ट से फंदा और समर्थ का बयान गिरिबाला सिंह का दावा था कि समर्थ ने ही ट्विशा को फंदे से नीचे उतारा था। सीबीआई अब उसी बेल्ट के जरिए पुतले को फंदे पर लटकाकर पूरा सीन रिक्रिएट कर रही है। एजेंसी यह जांचने की कोशिश कर रही है कि क्या समर्थ का दावा भौतिक रूप से संभव है या इसमें कोई विरोधाभास है।
2 जून को खत्म हो रही रिमांड फिलहाल ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह सीबीआई की रिमांड पर हैं। उनकी रिमांड 2 जून दोपहर 2 बजे समाप्त हो रही है। रिमांड खत्म होने से पहले ही सीबीआई यह क्राइम सीन रीक्रिएशन पूरा कर लेना चाहती है ताकि आरोपियों के बयानों और घटनास्थल की सच्चाई का मिलान किया जा सके। इसके बाद सीबीआई अपनी चार्जशीट दाखिल करेगी।
फरारी के दौरान कहां छिपा था समर्थ? जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार हो गया था। सूत्रों के अनुसार, वह कुछ दिनों तक भोपाल में ही छिपा रहा, जिसके बाद वह जबलपुर चला गया। अंततः हाईकोर्ट से जमानत याचिका वापस लेने के बाद समर्थ ने वहीं सरेंडर कर दिया था।
साक्ष्यों को पुख्ता करने की कवायद सीबीआई अब केस से जुड़े हर उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है, जिसने शव को उतारने में समर्थ की मदद की थी। एजेंसी का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपियों के बयानों में कितनी सच्चाई है और क्या दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के इस मामले में किसी और की भी भूमिका रही है।
*#WATCH | Twisha Sharma death case | As part of their ongoing investigation, CBI brings Twisha s mother-in-law, Giribala Singh, to her residence in Bhopal, where Twisha died by suicide. pic.twitter.com/LGdsggo47e
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 1, 2026
पाकिस्तान को योगी आदित्यनाथ की दो-टूक: ब्रह्मोस है तैयार, दुस्साहस किया तो समाप्त हो जाएगा अस्तित्व
कोहली-पाटीदार नहीं, ये खिलाड़ी है RCB का असली लकी चार्म , जिसके आते ही बदल गई टीम की किस्मत!
संजय सिंह और पुलिस में भिड़ंत: क्या छात्रों से बात करना अब अपराध है?
स्टैंड्स में बैठा नन्हा फैन बना आईपीएल का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी की कहानी पर भावुक हुए संजीव गोयनका
पानी में भिड़े दो खूंखार शिकारी: मगरमच्छ और हिप्पो की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा केस: क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घर पहुंची CBI, डमी और डंबल के साथ खुलासे की तैयारी
क्या है झंगोरा ? जिसे जानने के लिए CJI ने दुकानदार से पूछ डाले सवाल
IPL 2026: शुभमन गिल और साई सुदर्शन बाहर, विराट कोहली बने ओपनर; जानें किसे मिली बेस्ट टीम में जगह
सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज: वकील से सीधे जस्टिस बनीं वी. सुब्रमणि मोहना, जानें कौन हैं नए चेहरे
प्रयागराज में हाई वोल्टेज ड्रामा: पेपर लीक पर संजय सिंह और प्रशासन में तीखी तकरार, आंदोलन का ऐलान