कोहली-पाटीदार नहीं, ये खिलाड़ी है RCB का असली लकी चार्म , जिसके आते ही बदल गई टीम की किस्मत!
News Image

अहमदाबाद: आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनका टीम में होना ही जीत की गारंटी बन जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए इस सीजन में क्रुणाल पंड्या एक ऐसे ही लकी चार्म बनकर उभरे हैं, जिन्होंने टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

लगातार दूसरी ट्रॉफी, क्रुणाल का शानदार सफर सोमवार को आईपीएल का पांचवां खिताब जीतने के बाद क्रुणाल पंड्या ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस जीत को अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक बताया। 2025 के मेगा ऑक्शन में 5.75 करोड़ रुपये में RCB से जुड़े क्रुणाल ने साबित कर दिया कि फ्रेंचाइजी का उन पर भरोसा करना कितना सही था।

मुंबई से बेंगलुरु तक: जीत की हैट्रिक और फिर दोहरी कामयाबी क्रुणाल पंड्या का आईपीएल करियर ट्रॉफियों से भरा रहा है। इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के साथ 2017, 2019 और 2020 में तीन बार चैंपियन बन चुके हैं। हालांकि, बीच के तीन साल (2022-2024) लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बिताने पर उन्हें कोई खिताब नहीं मिला, लेकिन RCB में आते ही उन्होंने फिर से खिताबी सूखे को खत्म कर दिया।

क्या है सफलता का असली मंत्र? अपनी जीत पर बात करते हुए क्रुणाल ने कहा कि उनका एकमात्र मोटिवेशन ट्रॉफियां जीतना है। उन्होंने कहा, व्यक्तिगत प्रदर्शन से खुशी मिलती है, लेकिन चैंपियनशिप उठाना कुछ अलग ही एहसास है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे हमेशा शानदार टीमों का साथ मिला।

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म फैंस अब क्रुणाल पंड्या को RCB का लकी चार्म मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जब से क्रुणाल टीम में आए हैं, RCB की तस्वीर ही बदल गई है। 11 साल के करियर में 5 आईपीएल ट्रॉफियां जीतना उनके शानदार खेल और सूझबूझ का सबूत है, जिसने उन्हें लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2026: टीम इंडिया की सबसे बड़ी तेज समस्या का हुआ खात्मा, भविष्य के सुपरस्टार्स तैयार!

Story 1

IPL 2026: व्यूअरशिप के हर रिकॉर्ड पर आरसीबी का कब्जा, टॉप-4 सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में रहा किंग कोहली की टीम का जलवा

Story 1

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने क्राइम सीन किया रीक्रिएट, 80 किलो के डमी से बुनी जा रही गुत्थी

Story 1

प्रयागराज में बवाल: पेपर लीक पर छात्रों से बात कर रहे सांसद संजय सिंह को पुलिस ने घेरा, तीखी नोकझोंक

Story 1

ऐसे देश में रहने पर शर्मिंदगी... , कपिल सिब्बल के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा का जोरदार पलटवार

Story 1

IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर झूमे विराट-अनुष्का, वायरल वीडियो में दिखा कपल का खास अंदाज

Story 1

नीट पेपर लीक: खान सर का सरकार पर तंज, बोले- मलेरिया में टाइफाइड का इंजेक्शन नहीं चलता

Story 1

IPL जीत का फीका जश्न: RCB फैंस पर पुलिस का लाठीचार्ज, बस पर पथराव और सड़कों पर अफरा-तफरी

Story 1

IPL 2026 फाइनल: आरसीबी की जीत के जश्न में डूबा अहमदाबाद, बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर से सजी स्टैंड्स

Story 1

72 लाख का पैकेज ठुकराकर चर्चा में आया शख्स, वजह जानकर लोग बोले- बंदे में है दम