प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह प्रतियोगी छात्रों के साथ पेपर लीक के मुद्दे पर संवाद कर रहे थे। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों का दखल एक बड़े विवाद में बदल गया।
अचानक पहुंचे अधिकारी और गरमाई बहस सांसद संजय सिंह जब छात्रों को पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता समझा रहे थे, तभी एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा और डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य भारी पुलिस बल के साथ सभागार में पहुंच गए। अधिकारियों ने सांसद से किनारे चलकर बात करने का आग्रह किया, जिस पर संजय सिंह भड़क गए।
क्या लोकतंत्र में बात करना गुनाह है? सांसद संजय सिंह ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए अपनी जगह से हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे कानून-व्यवस्था भंग कर रहे हैं? सांसद ने कहा, सर्किट हाउस कोई निजी संपत्ति नहीं है, यह जनता के पैसे से बना है। क्या पेपर लीक पर चर्चा करना अब अपराध हो गया है?
अधिकार हनन की चेतावनी संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके सांसद होने के अधिकारों का हनन कर रहा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यदि यह कार्यक्रम सड़क पर होता तो प्रशासन रोक सकता था, लेकिन बंद कमरे में छात्रों के भविष्य पर चर्चा करना उनका अधिकार है। उन्होंने इस घटना की शिकायत विशेषाधिकार समिति से करने की बात कही।
सोशल मीडिया पर तानाशाही का आरोप इस घटना के बाद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यूपी में तानाशाही चरम पर है। बंद कमरे में भी छात्रों के भविष्य पर बात करने की इजाजत नहीं है। मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार विपक्ष को कुचलना चाहती है।
मनीष सिसोदिया का भी प्रहार वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस घटना का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, पेपर लीक पर बात करना बीजेपी राज में सबसे बड़ा अपराध हो गया है।
फिलहाल, इस घटना के बाद प्रयागराज में छात्रों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रयागराज यू पी में तानाशाही चरम पर है बंद कमरे में भी लाखों छात्रों के भविष्य पर बात करने तक की इजाजत नहीं पेपर लीक पर बात करने पर प्रशासन रोकने पहुंच गया है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 1, 2026
मोदी योगी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है विपक्ष को कुचलना चाहती है। pic.twitter.com/Mm7r4nJGTO
सुल्तानपुर में हैवानियत: 6 साल की मासूम को नाले में डुबोने की कोशिश, पिता गिरफ्तार
क्या विदेशी धरती पर भारतीय पर्यटकों का सिविक सेंस हमारी छवि बिगाड़ रहा है?
मंच पर रमन सिंह का एक्शन , कलेक्टर-एसपी पर बरसे; भूपेश बघेल ने कसा तंज
अमेरिका के लिए बदल गया खेल: ईरान ने फिर खड़ी की अपनी सैन्य ताकत, अब जवाबी हमले की तैयारी
IPL 2026: जीत के जश्न में विराट कोहली का दिल जीतने वाला अंदाज़, वायरल हुआ वीडियो
विजय अन्ना की वजह से खोया बच्चा , एक्ट्रेस जूली का सीएम पर बड़ा आरोप
Samsung Galaxy Z Fold 8 और Ultra का फर्स्ट लुक लीक: डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव
मुजफ्फरनगर एनकाउंटर: पैर में लगी गोली, तो दर्द भुलाकर अपराधी ने पुलिस से मांगी गोल्ड फ्लैक सिगरेट
राजस्थान में दिखा दुबई जैसा खौफनाक सैंडस्टॉर्म, रेत की चादर में डूबा बीकानेर
दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं : सूर्या हत्याकांड पर गरजे सीएम योगी, बोले- धर्म रक्षा के लिए शस्त्र भी जरूरी