अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस खिताबी जीत के बाद टीम का जश्न तो छाया ही, लेकिन विराट कोहली का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है।
क्रुणाल के बेटे के साथ मस्ती जीत के बाद जब विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मैदान पर थे, तभी उनकी मुलाकात क्रुणाल पांड्या और उनके बेटे से हुई। विराट तुरंत उनके पास पहुंचे और बच्चे को गले लगा लिया। मैदान पर विराट का यह प्यारा और सादगी भरा अंदाज देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB RCB ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर IPL में अपनी धाक जमा दी है। टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी और अब 2026 में खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है।
इतिहास के खास क्लब में शामिल लगातार दो सीजन में ट्रॉफी जीतने के साथ ही RCB उन चुनिंदा टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले केवल चेन्नई सुपर किंग्स (2010-11) और मुंबई इंडियंस (2019-20) ही ऐसा कर पाए थे। अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB भी इस एलीट क्लब का हिस्सा है।
कप्तान रजत पाटीदार ने रचा इतिहास रजत पाटीदार भी IPL के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हो गए हैं। वे धोनी और रोहित शर्मा की बराबरी पर आ गए हैं, जिन्होंने लगातार दो सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। साथ ही, पाटीदार लीग इतिहास के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले दो सीजन में ही ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है।
विराट की पारी ने दिलाई जीत 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली। विराट ने नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को दो ओवर पहले ही जीत दिला दी। फाइनल में कोहली का अनुभव एक बार फिर टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ।
Virat & Anushka with Krunal Pandya s son, Kavir. ❤️ pic.twitter.com/WjOrlxxaAl
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) June 1, 2026
आरसीबी का डबल धमाका : विराट कोहली का वायरल पोस्ट, कहा- हमने जो पूछा, वो कर दिखाया
चैंपियन बनने के बाद कहां जाती है IPL ट्रॉफी? जानिए इसके पीछे का सच
IPL 2026: व्यूअरशिप के हर रिकॉर्ड पर आरसीबी का कब्जा, टॉप-4 सबसे ज्यादा देखे गए मैचों में रहा किंग कोहली की टीम का जलवा
30 हजार की नौकरी को मारी लात, आज कैब बिजनेस से कमा रहा हर महीने 2 लाख रुपये
भारत-ओमान CEPA लागू: होर्मुज के तनाव के बीच भारत के लिए सुरक्षित व्यापारिक द्वार
चलती गाड़ी में तारक मेहता : ड्राइविंग छोड़ शो में डूबा ओला ड्राइवर, यात्री को दिया अजब जवाब
ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला: मिसाइल और ड्रोन की बौछार से दहला खाड़ी क्षेत्र
क्या शहरी हिमाचल ने कांग्रेस को आउट कर दिया? नगर निगम नतीजों के गहरे सियासी मायने
बंगाल में शुभेंदु सरकार का मेगा विस्तार: 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, कैबिनेट हुआ मज़बूत
राबड़ी देवी का बंगला मोह और जेडीयू का तंज: क्या यही है आरजेडी की हार का कारण?