बिहार में खेती को मुनाफे का सौदा बनाने और मिट्टी की गिरती उर्वरता को बचाने के लिए राज्य सरकार ने खेत बचाओ अभियान का आगाज किया है। 1 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य रासायनिक खादों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर रोक लगाना और किसानों को आधुनिक खेती की ओर प्रेरित करना है।
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि अत्यधिक रसायनों ने धरती की उर्वरता को बीमार कर दिया है। इस अभियान के जरिए किसानों को कम खाद, सही खाद और सही सलाह का मंत्र दिया जा रहा है। सरकार चाहती है कि किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) की रिपोर्ट के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें, जिससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन में बढ़ोतरी होगी।
इस मुहिम की सबसे खास बात कृषि वैज्ञानिकों का सीधे खेतों तक पहुंचना है। राज्य भर के गांवों में वैज्ञानिक जाकर किसानों से संवाद करेंगे। वे उन्हें कम पानी में अधिक पैदावार वाली फसलों, फसल विविधीकरण (Crop Diversification) और जैविक खेती के तरीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।
अभियान के दौरान केवल जागरूक ही नहीं किया जाएगा, बल्कि सरकारी योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा। जिन किसानों को अब तक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) या पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला है, उन्हें इस अभियान के माध्यम से जोड़ा जाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय दलहन-तिलहन मिशन और कृषि यंत्रीकरण जैसी अन्य योजनाओं की जानकारी भी गांव-गांव पहुंचाई जाएगी।
कृषि मंत्री ने राज्य के सभी सांसद, विधायक और मुखियाओं से इस अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील की है। गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को खेती से जुड़ी नई तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए हर जिले में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिनमें कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
प्रभावित क्षेत्रों, जहां रासायनिक खाद का उपयोग सीमा से अधिक है, वहां विशेष बहुविषयक टीमें निगरानी करेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि इस एक महीने की मुहिम से न केवल मिट्टी की सेहत में सुधार हो, बल्कि किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल खेती की तकनीकें अपनाएं।
अत्यधिक Chemical Fertilizer और Pesticide के असंतुलित उपयोग से यह धरती माता बीमार हो रही है। इसकी उर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है।
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) June 1, 2026
इसीलिए हमारे Visionary प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आह्वान किया है— खेत बचाओ ।
1 जून से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान पूरे देश में चलाया… pic.twitter.com/4nZL4N8EDj
दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं : सूर्या हत्याकांड पर गरजे सीएम योगी, बोले- धर्म रक्षा के लिए शस्त्र भी जरूरी
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ कुशल का नाम: एक ओवर में जड़े लगातार 6 छक्के
बंदर बना धनकुबेर : पेड़ से बरसाए 2 लाख के नोट, सड़क पर मची लूट
सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, निशाने पर आई पुलिस की कार्रवाई
पानी में भिड़े दो खूंखार शिकारी: मगरमच्छ और हिप्पो की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल
अकेले गद्दारों पर भारी हूं: पटना में रोहिणी आचार्य के पोस्टर से मची खलबली
कबाड़ से जुगाड़: कूड़ेदान से बना दिया धमाकेदार कूलर, देखते ही रह गए लोग!
IPL में फ्लॉप, फिर भी मिली टीम में जगह! वेस्टइंडीज ने श्रीलंका सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान
मुंबई की सड़कों पर दौड़ा पिंक ई-रिक्शा : अमृता फडणवीस ने थामे स्टीयरिंग, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को दी नई उड़ान
स्टैंड्स में बैठा नन्हा फैन बना आईपीएल का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी की कहानी पर भावुक हुए संजीव गोयनका