बेंगलुरु में वीआईपी संस्कृति (VVIP Culture) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर राज्यपाल के काफिले के गुजरने के लिए करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान एक गर्भवती महिला और उनके पति घंटों जाम में फंसे रहे।
मेरी बीवी मर जाएगी, सड़क पर धरने पर बैठा पति ट्रैफिक के कारण पत्नी की बिगड़ती हालत को देख पति का सब्र जवाब दे गया। वह कार से बाहर निकला और सड़क के बीचोंबीच धरने पर बैठ गया। पुलिस से तीखी बहस करते हुए उसने चिल्लाते हुए कहा, मेरी पत्नी गर्भवती है, वह दर्द से मर जाएगी। क्या वीआईपी होने का मतलब यह है कि हमारी जान की कोई कीमत नहीं है?
निर्माण कार्य और वीआईपी मूवमेंट का दोहरा वार ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर पहले से ही अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यहां वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। पुलिस द्वारा राज्यपाल के काफिले के लिए रास्ता खाली कराने के आदेश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी, जिससे सैकड़ों आम नागरिक भीषण गर्मी और जाम में फंस गए।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। कई लोगों ने कर्नाटक के राज्यपाल के लिए रोके गए ट्रैफिक पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि 99% लोगों को यह तक नहीं पता कि गवर्नर कौन हैं, फिर भी आम जनता को उनके लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
दिग्गजों ने की वीआईपी कल्चर की निंदा आईटी क्षेत्र के दिग्गज टी.वी. मोहनदास पई ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को टैग करते हुए वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक रोके जाने की व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर जरूरत से ज्यादा देर तक सड़क बंद रखने का आरोप लगाया।
पुलिस ने शुरू की जांच मामला तूल पकड़ता देख ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।
Traffic stopped for 30 minutes in Bengaluru for Governor’s VVIP movement.
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) June 1, 2026
A man carrying his pregnant wife to the hospital was stuck and sat in protest.
99% of us do not even know who the Governor of Karnataka is but the city traffic is halted every-time he passes by.
This…
क्या विदेशी धरती पर भारतीय पर्यटकों का सिविक सेंस हमारी छवि बिगाड़ रहा है?
चैंपियन बनने के बाद कहां जाती है IPL ट्रॉफी? जानिए इसके पीछे का सच
थाईलैंड ओपन: क्या सात्विक-चिराग दिखाएंगे फिर अपना दम? लगातार दूसरे खिताब पर भारतीय जोड़ी की नजर
दुआ लिपा बनीं दुल्हन: कैलम टर्नर संग रचाई शादी, इटली में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन
अखिलेश परिवार की पूर्व बहू का भाजपा नेता संग विवाह: क्या मिली मुंह दिखाई में?
तमिलनाडु की सियासत में भूचाल: क्या के. अन्नामलाई भाजपा छोड़कर बनाएंगे अपनी नई पार्टी?
क्या शहरी हिमाचल ने कांग्रेस को आउट कर दिया? नगर निगम नतीजों के गहरे सियासी मायने
ट्रेन में मजे-मजे में फंसी टांग, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा सिर
IPL में RCB का जलवा: लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का क्या है सीक्रेट फॉर्मूला ?
IPL 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर झूमे विराट-अनुष्का, वायरल वीडियो में दिखा कपल का खास अंदाज