दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक जाने वाला DND-KMP एक्सप्रेसवे बनकर लगभग तैयार है। उम्मीद है कि इसी महीने इसका औपचारिक उद्घाटन कर दिया जाएगा, जिससे हजारों वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
ट्रैफिक का दंश होगा खत्म इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से फरीदाबाद की दूरी तय करने में केवल 20 मिनट का समय लगेगा, जिसमें अभी घंटों का समय खराब होता है। इसके खुलने से कालिंदी कुंज पर वाहनों का भारी दबाव काफी कम हो जाएगा और रोजाना यात्रा करने वाले करीब 5,000 से अधिक वाहनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
दिल्ली में कहां-कहां हैं एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स? यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से सिक्स-लेन एलिवेटेड (सिग्नल फ्री) है। दिल्ली में इसके तीन मुख्य एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स हैं:
हरियाणा में कनेक्टिविटी का जाल हरियाणा के दायरे में फरीदाबाद के विभिन्न सेक्टरों जैसे 14, 17, 30, 2, 8 और 65 पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा दी गई है। बल्लभगढ़ के कैल गांव में एक बड़ा मुख्य इंटरचेंज बनाया गया है, जो NH-19 (दिल्ली-आगरा हाईवे) को सीधे एक्सप्रेसवे से जोड़ता है।
जेवर एयरपोर्ट और मुंबई से सीधा जुड़ाव यह एक्सप्रेसवे सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है। फरीदाबाद के सेक्टर-65 के पास से एक 31 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ेगा। वहीं, इसका अंतिम छोर नूंह के खलीलपुर में KMP एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जाकर मिलता है, जिससे गुरुग्राम से लेकर मुंबई तक की राह आसान हो जाएगी।
इस महीने शुरू हो सकता है सफर मंडकौला से मीठापुर तक का हिस्सा पहले ही काम कर रहा है, जबकि दिल्ली में महारानी बाग के पास का करीब 9 किमी का अंतिम निर्माण कार्य भी अब पूरा होने को है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तैयारी अंतिम चरणों में है और जून महीने में ही इसे जनता के लिए खोले जाने की पूरी संभावना है। अटकलें हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।
*नई दिल्ली की नई रफ्तार : DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 🛣️#DNDSohnaHighway #JewarConnectivity #PragatiKaHighway #GatiShakti #BuildingTheNation pic.twitter.com/V9RTGMm7Uf
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 19, 2026
RCB की जीत का खुमार: बीच सड़क पर उतारे कपड़े, पुलिस के सामने किया नागिन डांस , देखें वायरल वीडियो
साढ़े 10 बजे आवास पर आइए —नीतीश कुमार के बुलावे ने बढ़ाई बिहार की सियासी धड़कन
साकेत बिल्डिंग हादसा: 2015 से अवैध थी इमारत, MCD की अनदेखी से गई 6 मासूम जानें
क्या है झंगोरा ? जिसे जानने के लिए CJI ने दुकानदार से पूछ डाले सवाल
मंच पर रमन सिंह का एक्शन , कलेक्टर-एसपी पर बरसे; भूपेश बघेल ने कसा तंज
इलैयाराजा का चेन्नई कॉन्सर्ट: संगीत का जादू फीका, खराब प्रबंधन पर फूटा दर्शकों का गुस्सा
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार: ‘बर्तन मांजने वाली’ कलिता माझी बनीं मंत्री, सुवेंदु अधिकारी की 35 सदस्यीय ‘सूरमा फौज’ तैयार
स्विट्जरलैंड के होटल में भारतीयों के लिए अलग से लगे नियम , हर्ष गोयनका ने बयां किया दर्द
आईपीएल 2026: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, विराट-अनुष्का के रोमांटिक डांस ने लूटी महफिल
IPL 2026: आरसीबी की बैक-टू-बैक जीत पर क्रिकेट जगत गदगद, दिग्गजों ने की जमकर तारीफ