गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय छात्र सूर्य चौहान की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने बताया कि इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब ने रची थी।
मामूली विवाद से शुरू हुई दुश्मनी पुलिस जांच के अनुसार, 28 मई को दोपहर करीब 3 बजे असद और सूर्य चौहान के बीच मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। यह बहस इतनी बढ़ गई कि असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद असद और उसके साथियों ने सूर्य को सबक सिखाने की खौफनाक योजना बनाई।
पिता ने कहा- कहानी खत्म कर दो गिरफ्तार आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया कि वे लोग दोपहर साढ़े तीन बजे नवनीत विहार पहुंचे। वहां उन्होंने सूर्य को घेर लिया। फरहान ने असद को चाकू थमाया और पिता नवाब ने उसे उकसाते हुए कहा, आज इसकी कहानी खत्म कर दो। पिता के उकसावे पर असद ने सूर्य के पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ सूर्य को मरा समझकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इलाज के दौरान गई जान चाकू लगने के बाद घायल सूर्य को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार (29 मई) को उसकी मौत हो गई। सूर्य के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को खोड़ा क्षेत्र में पुलिस और असद के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डीसीपी धवल जायसवाल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
नेताओं ने मांगा न्याय सूर्य चौहान की मौत के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई थी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया था कि हत्यारों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
*Surya Chauhan murder case | Khoda police station team arrests Nawab (father of accused Asad), Farhan and Atif, from near Chaudhary Charan Singh Gate.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 31, 2026
Upon interrogation, accused Farhan said: On 28.05.26, at 15.00, Asad had an argument with Suryapratap over riding a bike. Asad… pic.twitter.com/L8I4EKpj49
IPL ट्रॉफी पर अंकित है एक खास संस्कृत संदेश, जानिए इसके पीछे का अर्थ और इतिहास
कसोल में पार्किंग विवाद बना खूनी: पर्यटक ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत
हिमाचल: साच पास में दर्दनाक हादसा, GPS ने खोला 8 मौतों का राज
IPL 2026 फाइनल टॉस अपडेट: आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस पहले करेगी बल्लेबाजी
टिफनी ट्रंप पर छाया राजस्थान का जादू: जैसलमेर के सुनहरे किलों और संस्कृति की कायल हुईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी
सूर्य चौहान हत्याकांड: पिता के उकसावे पर रची गई खूनी साजिश, मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर
हिमाचल: चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में समाई टैक्सी, 8 पर्यटकों की दर्दनाक मौत
पिता का आखिरी वादा और बेटे का जवानी में बुढ़ापा : 10 बहनों की जिम्मेदारी में फंसी जिंदगी
नए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का मिशन मोड : आधुनिकीकरण और थिएटराइजेशन पर रहेगा फोकस
CBSE की बड़ी चूक: पोर्टल में सुरक्षा खामियां उजागर, लाखों छात्रों का डेटा खतरे में!