इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच हर साल बढ़ता जा रहा है। 2008 में शुरू हुई यह लीग आज दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट प्रतियोगिता बन चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जो ट्रॉफी विजेता टीम के हाथों में होती है, उस पर क्या लिखा है?
आईपीएल की चमकती ट्रॉफी के आधार पर संस्कृत में एक विशेष संदेश अंकित है: यत्र प्रतिभा अवसरा प्राप्तोतिहि ।
इसका हिंदी में अर्थ है— जहां प्रतिभा को अवसर मिलता है । यह वाक्य इस टूर्नामेंट के मुख्य उद्देश्य को दर्शाता है, जहाँ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जाता है।
आईपीएल न केवल ग्लैमरस है, बल्कि यह बेहद महंगी लीग भी है। विनर टीम को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन खुद ट्रॉफी की कीमत भी कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोने और चांदी से बनी इस ट्रॉफी की कीमत लगभग 30 से 50 लाख रुपये के बीच आंकी जाती है।
अक्सर प्रशंसक सोचते हैं कि विजेता टीम असली ट्रॉफी अपने साथ ले जाती है, लेकिन हकीकत कुछ और है। बीसीसीआई (BCCI) जश्न मनाने के बाद असली ट्रॉफी वापस ले लेता है और विजेता टीम को एक रेप्लिका (प्रतिकृति) दी जाती है। असली ट्रॉफी पर सभी पुराने विजेताओं के नाम मेटल स्टिकर्स के जरिए दर्ज किए जाते हैं।
इस साल आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें पहले एक-एक बार खिताब जीत चुकी हैं। अब देखना यह है कि इस महामुकाबले के बाद कौन सी टीम दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करती है।
इस सीजन में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जैसे युवाओं ने अपनी बल्लेबाजी से खेल प्रेमियों का दिल जीता है, जो इस लीग के मूल मंत्र प्रतिभा और अवसर को पूरी तरह सार्थक करता है।
2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣: ______❔
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Fill in the blanks with your 🏆 prediction! 👇#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/78GQzLzHuc
राष्ट्र-विरोधी कहने वालों को राहुल गांधी का करारा जवाब, CBSE छात्रों के समर्थन में उतरे
IPL 2026 Final: आरसीबी बनाम गुजरात, खिताबी जंग में क्या होंगे प्लेइंग-11 में चौंकाने वाले बदलाव?
पिता का आखिरी वादा और बेटे का जवानी में बुढ़ापा : 10 बहनों की जिम्मेदारी में फंसी जिंदगी
24 साल बाद ऐतिहासिक जीत: इजरायल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर फहराया तिरंगा
आतंकवादी से एजेंट तक: CBSE विवाद वाले छात्र से मिले राहुल गांधी, पूछा- क्या तुम्हें भी ये कहा गया?
नए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का मिशन मोड : आधुनिकीकरण और थिएटराइजेशन पर रहेगा फोकस
IPL ट्रॉफी पर अंकित है एक खास संस्कृत संदेश, जानिए इसके पीछे का अर्थ और इतिहास
IPL 2026 फाइनल में बवाल: जॉर्डन कॉक्स का कैच या धोखा? अंपायर से भिड़े RCB के खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों है यह युवा बल्लेबाज खास
कसोल में पार्किंग विवाद बना खूनी: पर्यटक ने युवक को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत