माता-पिता के प्रति समर्पण की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक युवक अपने पिता को दिया वचन निभाने के चक्कर में कर्ज के बोझ तले दब गया है और अपने निजी भविष्य से समझौता करने को मजबूर है।
क्या था पिता का आखिरी वचन? एक लंबे इंतजार के बाद घर में बेटे का जन्म हुआ, जिससे परिवार में खुशियां छा गईं। लेकिन पिता को कैंसर हुआ, तो उन्होंने अपने बेटे से एक भारी जिम्मेदारी लेने को कहा। पिता की आखिरी इच्छा थी कि उनका बेटा अपनी 10 बहनों की शादी की जिम्मेदारी उठाए और किसी रिश्तेदार के सामने हाथ न फैलाए। बेटे ने भी बिना सोचे-समझे यह वचन दे दिया।
35 लाख का कर्ज, अभी 7 बहनें बाकी युवक अब तक अपनी तीन बहनों की शादी करा चुका है, जिसके लिए उसे 35 लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा। अभी उसकी सात बहनें और हैं, जिनकी शादी का खर्च करीब 2 से 3 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इस भारी-भरकम कर्ज ने युवक की कमर तोड़ दी है, लेकिन वह अपना वादा तोड़ने को तैयार नहीं है।
जवानी में ही बुढ़ापा युवक का संघर्ष इतना गहरा है कि उसने खुद की शादी को भी अनिश्चित काल के लिए टाल दिया है। वह मजाक में कहता है कि जब वह पिता बनेगा, तब तक उसकी उम्र 60-70 साल हो चुकी होगी। उसके चेहरे पर मुस्कान जरूर है, लेकिन यह मुस्कान एक ऐसे युवक की है, जिसने अपनी खुशियों को परिवार की बलिबेदी पर चढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग युवक के त्याग को भीष्म प्रतिज्ञा मानकर उसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि परिवार का साथ देना अच्छी बात है, लेकिन खुद का भविष्य दांव पर लगाकर कर्ज में डूबना समझदारी नहीं है।
तमाम लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या केवल एक बेटे पर ही परिवार का सारा बोझ डालना सही है? फिलहाल, यह युवक कर्ज और वादों के चक्रव्यूह में फंसा हुआ है, जो कई युवाओं के लिए एक सीख और चेतावनी, दोनों है।
When you finally agree to family responsibilities but didn’t read the terms and conditions pic.twitter.com/CXpezMYu2x
— कलयुगी भीष्म (@ChadBhishm) May 24, 2026
वायरल वीडियो: नशे में धुत अंकल ने की छेड़छाड़, युवती ने सड़क पर बीच बाजार लगवाई उठक-बैठक
6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल की आतिशबाजी, एक ओवर में जड़े लगातार 6 छक्के
8वें वेतन आयोग का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लिए मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख
सूर्य चौहान हत्याकांड: पिता के उकसावे पर रची गई खूनी साजिश, मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर
आम नहीं, ये तो खास हैं: मन की बात में पीएम मोदी ने बांधे फलों के राजा की तारीफों के पुल
वैभव सूर्यवंशी के सामने क्यों झुका 10 साल बड़ा शख्स? वायरल वीडियो का सच आया सामने
24 साल बाद ऐतिहासिक जीत: इजरायल ने लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर फहराया तिरंगा
शिव तांडव की गूंज से थर्राया अहमदाबाद: आईपीएल फाइनल में कैलाश खेर की जादुई परफॉर्मेंस ने बांधा समां
साकेत बिल्डिंग हादसा: मलबे में दबीं खुशियां, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- जिम्मेदारों को नहीं बख्शेंगे
IPL 2026 फाइनल: अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, क्या कोहली के लिए चीयर करेंगे ऑरेंज कैप होल्डर?