दिल्ली के साकेत में मातम दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। यह हादसा इतना भीषण था कि इमारत पास ही स्थित एक दूसरी बिल्डिंग पर जा गिरी। मलबे के नीचे दबने से अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF), दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और डीडीएमए की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रात भर चले बचाव अभियान के बाद रविवार सुबह तक राहत कार्य जारी रहा। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए क्रेन और अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे के समय इमारत और उसके आसपास 70-80 लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ विदेशी छात्र भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, हताहतों की संख्या 18 तक पहुंच सकती है। एम्स और सफदरजंग अस्पताल में शवों के पहुंचने की खबरें हैं, हालांकि प्रशासन ने अभी तक अधिकारिक तौर पर मौतों के इस बड़े आंकड़े की पुष्टि नहीं की है।
सीएम रेखा गुप्ता का सख्त लहजा रविवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जांच जारी है और जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, चाहे वह कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कैंटीन बनी थी काल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह इमारत ढही, नीचे बनी कैंटीन में कई छात्र खाना खा रहे थे। मलबे का बड़ा हिस्सा सीधे कैंटीन पर गिरा, जिससे वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह इमारत अवैध थी या इसमें निर्माण संबंधी कोई लापरवाही बरती गई थी।
पूरे इलाके में अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन बारीकी से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।
VIDEO | After visiting the building collapse site near Saket Metro Station, Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) says, Doctors are still inside, and additional rescue forces are being deployed. Rescue operations are being carried out very carefully. Action will be taken against… pic.twitter.com/XkUhaeY1JL
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
27 सेकंड का क्रूर हत्याकांड: शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो मासूम को 8 बार जमीन पर पटका
क्या IPL से खत्म होगा इंपैक्ट प्लेयर का दौर? सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े सुझाव जो बदल देंगे क्रिकेट का खेल
CBSE मूल्यांकन विवाद: 18.5 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की मोबाइल से स्कैनिंग पर मचा बवाल
बंगाल में सियासी हिंसा का खूनी दौर : अभिषेक के बाद अब सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला
IPL 2026 फाइनल: क्या शुभमन गिल का काल बनकर उभरेंगे भुवनेश्वर कुमार?
म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों के ढेर में विस्फोट, 45 से ज्यादा लोगों की मौत
IPL 2026 फाइनल में अंपायरिंग का विवाद , जॉर्डन कॉक्स के कैच पर मचा घमासान!
IPL 2026 फाइनल: क्या RCB की जीत पक्की? ये अजेय खिलाड़ी है जीत की गारंटी!
पाकिस्तान को मिला नया स्पिन जादूगर : डेब्यू मैच में 5 विकेट लेकर अराफात मिन्हास ने तोड़ा 42 साल पुराना रिकॉर्ड
IPL 2026 Final: क्रुणाल पांड्या की फिरकी में फंसे जोस बटलर, मास्टर ब्लास्टर सचिन भी हुए कायल