भारतीय क्रिकेट के गॉड कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा की है। आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को सचिन ने भविष्य का बड़ा सितारा बताया है।
सिर्फ स्लॉगर नहीं, तकनीक के धनी हैं वैभव सचिन तेंदुलकर ने स्पष्ट किया कि वैभव को केवल एक स्लॉगर समझना गलत है। सचिन ने कहा, मैंने उसे बल्लेबाजी करते देखा, वह शानदार है। वह सिर्फ गेंद को जोर से हिट नहीं कर रहा है, बल्कि बाकी बल्लेबाजों की तुलना में गेंद की लाइन और लेंथ को काफी पहले भांप लेता है।
कलाई का कमाल है असली ताकत मास्टर ब्लास्टर ने वैभव की सबसे बड़ी खूबी के रूप में उनकी रिस्ट वर्क (कलाई का काम) को सराहा। सचिन ने कहा, उसकी कलाई का इस्तेमाल उसे मैदान के किसी भी कोने में शॉट खेलने की आजादी देता है। यही वह खूबी है जो उसे अन्य बल्लेबाजों से अलग और खास बनाती है।
आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 एक ड्रीम सीजन साबित हुआ है। राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
आंकड़ों में वैभव का दबदबा इस सीजन वैभव का पावर-हिटिंग गेम जबरदस्त रहा है। उन्होंने 16 पारियों में कुल 63 चौके और 72 छक्के जड़े हैं। फिलहाल वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा बना हुआ है।
अवार्ड इवेंट में हुई चर्चा सचिन तेंदुलकर ने एक अवार्ड इवेंट के दौरान दिग्गज क्रिकेटरों के सामने वैभव की प्रतिभा का जिक्र किया। इस इवेंट में सचिन अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे। महान खिलाड़ी द्वारा की गई यह तारीफ वैभव के करियर के लिए किसी बड़े सर्टिफिकेट से कम नहीं है।
Sachin Tendulkar said that the most fascinating aspect of Vaibhav Sooryavanshi’s batting is his wrist work.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 30, 2026
According to Tendulkar, Sooryavanshi is not merely slogging the ball; he is picking the line and length earlier than most other players. pic.twitter.com/ymP8chW8Px
ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन, वायरल वीडियो ने खोली रेलवे की पोल
तलाक के गम के बीच रवि मोहन की बड़ी वापसी, लोकेश कनगराज के यूनिवर्स में मिली ये धाकड़ एंट्री
IPL 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार वायरल, ICC चेयरमैन के साथ दिखी खास केमिस्ट्री
मन की बात में गूंजा बिहार का नाम: PM मोदी ने सत्तू और जर्दालु आम को दी राष्ट्रीय पहचान
क्या IPL से खत्म होगा इंपैक्ट प्लेयर का दौर? सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े सुझाव जो बदल देंगे क्रिकेट का खेल
डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट: 80 की उम्र के करीब फिट राष्ट्रपति, लेकिन डॉक्टरों ने दी यह चेतावनी
शुभमन गिल की कप्तानी पर बड़ा दाग: फाइनल में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी का शर्मनाक प्रदर्शन
दिल्ली के आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड : 26 साल पहले कैमरे पर धमकी देने वाला कुख्यात मुन्ना झिंगाड़ा फिर सक्रिय
ब्लैक गोगल्स और 25 गाड़ियों का काफिला, टिफनी ट्रंप की जैसलमेर एंट्री ने बटोरी सुर्खियां
नए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का मिशन मोड : आधुनिकीकरण और थिएटराइजेशन पर रहेगा फोकस