कोटा: दोस्ती में पैसों का लेन-देन अक्सर चलता रहता है, लेकिन राजस्थान के कोटा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने दोस्ती के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। महज 100-200 रुपये के विवाद में एक 16 साल के किशोर ने अपने 10 साल के मासूम दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।
क्या है पूरा मामला? घटना कोटा की है, जहां रेलवे कर्मचारी अमर सिंह मीणा का 10 साल का बेटा मयंक 25 मई की रात से अचानक लापता हो गया था। छटवीं कक्षा में पढ़ने वाले मयंक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
CCTV फुटेज से सुलझी गुत्थी पुलिस ने जब आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो मयंक को आखिरी बार उसके ही 16 साल के दोस्त के साथ देखा गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी किशोर ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सबूतों के सामने उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक पाया।
जंगल में मिली क्षत-विक्षत लाश शिकायत के करीब 30 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे वर्कशॉप के पास जंगल में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस के होश उड़ गए। 10 साल के मयंक का शव खून से लथपथ था। सिर पर गहरे जख्म थे और शव की हालत बेहद डरावनी थी, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पत्थर से सिर पर कई बार वार किए थे।
पैसे के विवाद ने ली जान पुलिस की कड़ी पूछताछ में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच मामूली पैसों (100-200 रुपये) को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी किशोर मयंक को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटा और बिल्कुल सामान्य तरीके से सो गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।
जांच जारी फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या सिर धड़ से अलग होने की घटना आरोपी द्वारा की गई है या शव मिलने में हुई देरी के कारण जानवरों ने शरीर को नुकसान पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, और पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है कि इतनी कम उम्र में कोई बच्चा इतना क्रूर कैसे हो सकता है।
Shocking incident in #Kota, #Rajasthan: 10-year-old Mayank Meena was killed by his 16-year-old friend after a small argument over just ₹100-200.The accused repeatedly smashed his head with a stone, then dumped the body near the railway workshop. The body was found after nearly… pic.twitter.com/sWos3jaSAY
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 27, 2026
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो की दहलीज पर पहुंची युद्ध की आग
पुणे में दरिंदगी: दुकान में घुसकर गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
क्या है अनुष्का शर्मा की वो मैजिकल रिंग , जिसे देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस?
NFHS-6 रिपोर्ट: महिला स्वास्थ्य में केरल का दबदबा, बिहार के सामने खड़ी हैं बड़ी चुनौतियां
उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न : आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, 15 राज्यों में चेतावनी जारी
अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दोहरे पासपोर्ट मामले में सजा रद्द, संजय सिंह बोले- बीजेपी की नसों में भरा है बदले की भावना
डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह के बचाव में उतरीं पद्मिनी कोल्हापुरे, FWICE के घेरे में एक्टर
मऊ में गरजे CM योगी: सपा सरकार नतमस्तक थी, अब माफियाओं का चौराहे पर होगा यमराज से सामना
साउथ चाइना सी में शक्ति प्रदर्शन: चीनी मिसाइलों के सामने डच नौसेना, तनाव चरम पर
जेफ बेजोस को बड़ा झटका: लॉन्चपैड पर धमाके से दहला न्यू ग्लेन रॉकेट, अरबों का नुकसान