इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर बेहद निराशाजनक रहा। अब इस खराब प्रदर्शन का असर टीम की कमान पर पड़ा है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए इसकी औपचारिक घोषणा की।
IPL 2026 में लखनऊ का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। टीम ने पूरे सीजन में 14 मैच खेले, जिसमें से उसे 10 में हार झेलनी पड़ी और महज 4 मैचों में जीत मिल सकी। इस प्रदर्शन के साथ लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। अंक तालिका में टीम का अंतिम (10वां) स्थान रहा, जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक जानकारी देते हुए फ्रेंचाइजी ने कहा, ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे हमने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
टीम के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने पंत के योगदान का आभार जताया। उन्होंने कहा, कप्तानी जैसे कड़े फैसले लेना आसान नहीं होता। अब हमारा पूरा ध्यान टीम के पूर्ण पुनर्निर्माण और सुधार पर है ताकि हम बेहतर मानकों तक पहुंच सकें।
IPL 2025 की नीलामी में लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था। फ्रेंचाइजी को उनसे गेम-चेंजर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पंत न तो कप्तानी में जादू दिखा सके और न ही बल्ले से कोई करिश्मा कर पाए।
पंत की कप्तानी में टीम का हाल यह रहा कि कुल 28 मैचों में से उन्हें सिर्फ 10 में जीत नसीब हुई, जबकि 18 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। 2025 में टीम सातवें और 2026 में 10वें स्थान पर रही।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या ऋषभ पंत अगले सीजन में टीम के साथ बने रहेंगे? फिलहाल इसकी संभावना काफी कम मानी जा रही है। टॉम मूडी ने सीजन के आखिरी मैच के बाद ही लीडरशिप में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए थे।
अगला कप्तान कौन होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। टीम के पास मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे अनुभवी विकल्प मौजूद हैं, जो कमान संभाल सकते हैं। अब देखना होगा कि फ्रेंचाइजी दिसंबर की नीलामी का इंतजार करती है या ट्रेडिंग विंडो के जरिए कोई बड़ा दांव चलती है।
*Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पिटाई का खौफनाक वीडियो वायरल
टेक्सास: रोलर कोस्टर में चार घंटे मौत से जंग, आसमान में लटकी रही आठ छात्रों की जान
क्या CBSE ने प्रिंसिपलों को थमाई OSM डिफेंस स्क्रिप्ट ? वायरल वीडियो से खड़े हुए बड़े सवाल
कर्नाटक की सियासी हलचल: सीएम पद पर डीके शिवकुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या बदलेगा नेतृत्व?
भारत को दोहरा झटका: जापान ने आम पर लगाई रोक, चीन ने चावल की 70 खेपें ठुकराईं
15 साल का जेनेटिक जिन्न : वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख पाकिस्तान के एक्सपर्ट भी हैरान
ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन: IRCTC के कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
रील नहीं रियल: थिएटर में फिल्म देख रहे थे लोग, अचानक स्क्रीन फाड़कर अंदर घुसी महिंद्रा स्कॉर्पियो!
राहुल गांधी का ऑटो वाले अंदाज: लंच टेबल पर खुली महंगाई और बेरोजगारी की पोल
वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, महान बल्लेबाज ने दिया खास आशीर्वाद