आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। मात्र 15 साल की उम्र में उनकी आक्रामक शैली ने दुनिया भर के विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
हाल ही में पाकिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेट विश्लेषक डॉ. नौमान नियाज ने वैभव को जेनेटिक जिन्न करार दिया है। उनका मानना है कि इस उम्र में जिस तरह की ताकत और तकनीक यह खिलाड़ी दिखाता है, वह वाकई असाधारण है।
बेसबॉल की तकनीक का इस्तेमाल डॉ. नियाज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वैभव की बल्लेबाजी में पारंपरिक क्रिकेट शॉट के साथ-साथ बेसबॉल जैसी तकनीकें देखने को मिलती हैं। उन्होंने वैभव के बैक-लेग सेटअप, इनवर्ड बॉडी कॉइल और विस्फोटक हिप रोटेशन की जमकर तारीफ की है।
ये वही मूवमेंट्स हैं जो बेसबॉल के दिग्गज हिटर्स में पाए जाते हैं। यही कारण है कि 15 साल का यह लड़का 25 साल के मंझे हुए खिलाड़ियों की तरह बाउंड्री के पार गेंद पहुंचाने में सक्षम है।
क्या है उनकी ताकत का राज? विशेषज्ञों के मुताबिक, वैभव की बल्लेबाजी का सबसे मजबूत पक्ष उनका निचला शरीर (lower body) है। ज्यादातर युवा खिलाड़ी केवल टाइमिंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन वैभव अपने कूल्हों की मूवमेंट से बल्ले की रफ्तार बढ़ा देते हैं।
इस अनूठी तकनीक के कारण उन्हें गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के लिए बहुत ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ता। उनकी इसी स्वाभाविक ताकत और तेज हाथों की फुर्ती ने उन्हें बाकी उभरते खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग खड़ा कर दिया है।
आधुनिक क्रिकेट का नया चेहरा वैभव सूर्यवंशी की इस सफलता ने आधुनिक क्रिकेट की बदलती तकनीकों पर बहस छेड़ दी है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस युवा बल्लेबाज ने यह साबित कर दिया है कि सही बॉडी मैकेनिक्स और पावर-हिटिंग के तालमेल से कम उम्र में भी बड़े स्तर पर प्रभाव छोड़ा जा सकता है।
फिलहाल, इस जेनेटिक जिन्न का खेल न केवल राजस्थान रॉयल्स के लिए, बल्कि भविष्य के भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक सुखद संकेत है।
Pakistani expert Dr Nauman Niaz calls boy wonder Vaibhav Sooryavanshi a Genetic Djinn
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 29, 2026
He has brought baseball mechanics in cricket. He utilizes a strong back leg, an inward body coil, and manufactured hip rotation commonly seen in baseball hitters. He is a genetic djinn. pic.twitter.com/zaCzjqP8XF
ऋषभ पंत का बड़ा धमाका: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या अब आगे की राह है मुश्किल?
न फिल्मी पढ़ाई न अंग्रेजी का ज्ञान: फोटोग्राफर ने AI से बनाई शॉर्ट फिल्म, हॉलीवुड हुआ मुरीद
राजस्थान यूनिवर्सिटी: गर्मी से बेहाल छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, HOD के कमरे से उठा लाए फ्रिज
पुणे में दरिंदगी: दुकान में घुसकर गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
क्या सुलझ गया लालू परिवार का झगड़ा? तेज प्रताप की एंट्री और इराज के बर्थडे ने दी गवाही
ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट लॉन्च पैड पर हुआ राख, परमाणु धमाके जैसा दिखा मंजर
जीत का झूठा ढिंढोरा: जरदारी का वो दावा, जिसे सुनकर दुनिया भी हैरान!
NFHS-6 रिपोर्ट: महिला स्वास्थ्य में केरल का दबदबा, बिहार के सामने खड़ी हैं बड़ी चुनौतियां
लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा: प्लेटफॉर्म-5 पर गिरा टिन शेड, 3 यात्री घायल
जांच में देरी पर रोहित पवार का अल्टीमेटम: ‘CID ऑफिस को जड़ दूंगा ताला’