15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों न केवल अपने बल्ले से मैदान पर तहलका मचा रहे हैं, बल्कि अपने विनम्र व्यवहार से दिग्गजों का दिल भी जीत रहे हैं। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले वैभव की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
दिग्गजों का सम्मान मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरने से पहले वैभव ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व कोच संजय बांगर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झुककर दोनों दिग्गजों के पैर छुए। वैभव का यह संस्कार देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
गावस्कर ने लुटाया प्यार सुनील गावस्कर ने इस वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने युवा वैभव से क्या कहा। गावस्कर ने कहा, जब वह मेरे पास आए और पैर छुए, तो मैंने बस इतना कहा— लगे रहो बेटे, लगे रहो। अगर मैं उनके साथ बल्लेबाजी कर रहा होता, तो भी मेरा यही संदेश होता।
टी20 टीम में डेब्यू की वकालत वैभव की काबिलियत के मुरीद हो चुके गावस्कर ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 2026 वैभव के करियर का यादगार साल बनने वाला है। गावस्कर का मानना है कि वैभव अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मौका देने का सही समय पूर्व भारतीय कप्तान ने चयनकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाना चाहिए। गावस्कर के अनुसार, अगर वैभव को उनके मौजूदा फॉर्म के बावजूद मौका नहीं दिया गया, तो फिर कभी नहीं दिया जा सकेगा।
संस्कारों की मिसाल बता दें कि वैभव सिर्फ गावस्कर ही नहीं, बल्कि एमएस धोनी और आशीष नेहरा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के भी पैर छू चुके हैं। वैभव हर उस व्यक्ति का सम्मान करते हैं जो खेल जगत में उनसे वरिष्ठ हैं। उनकी बल्लेबाजी की धमक और जमीन से जुड़े रहने का स्वभाव उन्हें आने वाले समय का बड़ा सितारा बना रहा है।
Vaibhav Sooryavashi touched the feet of Sunil Gavaskar and Sanjay Bangar before the match.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2026
- Jatin Sapru quickly moved away when Vaibhav tried to touch his feet too. 🤣❤️ pic.twitter.com/xSmb0nccOU
पीएम मोदी के घर ड्रोन भेजने का दावा और 8 जेट गिराने की डींग; पाकिस्तान के राष्ट्रपति के झूठ की हकीकत
रंगे हाथों पकड़ी बेवफा पत्नी: पति ने धोया मांग का सिंदूर, प्रेमी से भरवाया दोबारा
पुणे में दरिंदगी: दुकान में घुसकर गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मॉनसून 2026: क्या बारिश धोखा देगी? IMD की भविष्यवाणी ने बढ़ाई टेंशन
सिर्फ 10 मिनट में पार की सरहद; घुसपैठियों ने खुद खोली अवैध पहचान का काला चिट्ठा
भारत में इजरायल के लिए पागलपन भरा प्यार है : नेतन्याहू ने खोले दिल के राज
क्या आपका शुद्ध दूध सच में मिलावटी है? वायरल वीडियो ने खोली दूधवालों की पोल
IPL 2026: क्वालीफायर-2 में टॉस के दौरान बड़ा ड्रामा, दोबारा सिक्का उछालने पर क्यों भड़के शुभमन गिल?
राहुल गांधी की मुलाकात पर सियासी बवाल: आरोपी हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो वायरल, भाजपा ने पूछे तीखे सवाल
कुर्बानी का सांड बना नाई : मालिक से छूटकर सीधे सैलून में घुसा, मची भगदड़