चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली है। भीषण गर्मी के बीच सभी की निगाहें मॉनसून पर टिकी हैं, लेकिन इस साल बादल उम्मीद के मुताबिक बरसेंगे या नहीं, इसे लेकर IMD ने बड़ा अपडेट दिया है।
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने बताया कि अगले 7 दिनों में मॉनसून प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। हालांकि, केरल में मॉनसून की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि मॉनसून के जमीनी स्तर पर दस्तक देते ही इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी जाएगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि जून से सितंबर के बीच पूरे देश में बारिश दीर्घावधि औसत (LPA) का महज 90% रहने की संभावना है। पिछले साल मॉनसून ने 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी थी, लेकिन इस बार स्थितियां चुनौतीपूर्ण दिख रही हैं।
इस साल कम बारिश होने के पीछे सबसे बड़ी वजह अल नीनो (El Nino) स्थितियों का विकसित होना है। IMD के अनुसार, जुलाई के बाद अल नीनो का प्रभाव बढ़ सकता है। इसका सबसे बुरा असर अगस्त और सितंबर के महीनों में देखने को मिल सकता है, जिससे बारिश की कमी हो सकती है।
देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए मॉनसून की भूमिका अहम है। खरीफ फसलों की बुवाई जून और जुलाई में होती है। हालांकि विभाग का मानना है कि मानसून के इस पैटर्न का खरीफ की बुवाई पर बहुत अधिक नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, फिर भी किसान वर्ग चिंतित है क्योंकि अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
जून–सितंबर, 2026 के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की ऋतुनिष्ठ वर्षा के लिए अद्यतन/अपडेटेड दीर्घावधि पूर्वानुमान:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 29, 2026
क) मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की ऋतुनिष्ठ वर्षा, दीर्घावधि औसत (एलपीए/LPA) का 90% होने की संभावना है, जिसमें ±4% की मॉडल त्रुटि हो सकती है।… pic.twitter.com/uyl37chdaZ
भारत में इजरायल के लिए पागलपन भरा प्यार है : नेतन्याहू ने खोले दिल के राज
दिल्ली के स्कूलों में अब मेंस्ट्रुएशन कॉर्नर : छात्राओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं, लड़कों को भी पढ़ाया जाएगा पीरियड का पाठ
वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर बना सिरदर्द: सह-यात्री के बच्चे की हरकतें देख भड़के शख्स, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
IPL 2026: टॉस का अजीबोगरीब ड्रामा, गुजरात के हाथों से छिनी जीत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
बशीर बद्र: अलविदा उस शायर को जिसने चांद के साथ जाना चुना
ताज़ा दूध के नाम पर बड़ा धोखा: ग्वाले की करतूत देख दंग रह गए लोग
अमरोहा ईदगाह से उठी मांग: गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा , मौलाना ने दिलाई संकल्प
जेफ बेजोस की कंपनी को बड़ा झटका: लॉन्च पैड पर फटा न्यू ग्लेन रॉकेट
डेब्यू पर खौफनाक गेंदबाजी: नंदिनी शर्मा ने तोड़ा 16 साल का सूखा, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत
पूरी दुनिया एक तरफ, भारत का प्यार एक तरफ! नेतन्याहू ने खोल दिया अपने दिल का राज