अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में ईदुल अजहा के मौके पर एक अनोखी और सौहार्दपूर्ण तस्वीर देखने को मिली। चुचैला कलां स्थित ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने न केवल भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि देश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की पुरजोर मांग भी उठाई।
ईदगाह से लिया गया संकल्प मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के चुचैला कलां ईदगाह में नमाज से पहले मौलाना वकील अहमद ने अपने संबोधन में स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें। मौलाना ने वहां मौजूद लोगों से हाथ उठवाकर कानून का पालन करने का संकल्प भी दिलाया।
गाय करोड़ों की आस्था का प्रतीक मौलाना वकील अहमद ने केंद्र और राज्य सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की औपचारिक मांग की। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने गाय की हत्या करने वालों के खिलाफ फांसी जैसा कठोर कानून बनाने की भी वकालत की।
सोशल मीडिया के जरिए सरकार तक पहुंचा संदेश मौलाना ने ईदगाह में मौजूद लोगों से इस मांग को सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक सम्मान से गहराई से जुड़ा है। ईदगाह में मौजूद लोगों ने इस अपील का समर्थन करते हुए शांति और कानून के पालन का भरोसा दिया।
बढ़ रही है मांग, शंकराचार्य भी मुखर उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में यूपी में यह मांग तेजी से मुखर हुई है। इससे पहले आगरा की शाही मस्जिद में आयोजित मुस्लिम महापंचायत में भी गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की आवाज उठी थी। वहीं दूसरी ओर, ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी अपनी गोविष्टि यात्रा के जरिए सरकार से गौमाता को पशु सूची से हटाकर माता का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।
अमरोहा के इस घटनाक्रम को सामाजिक एकता और आपसी सम्मान की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
*गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दीजिए
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 29, 2026
उत्तरप्रदेश के अमरोहा के ईदगाह में हजारों मुसलमानों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिये जाने की सरकार से मांग की है.
सोचिये! जो गाय-गाय करके सत्ता में आये और अभी भी वही कर रहे है. वो चुप है. https://t.co/NVDBrpuw3V pic.twitter.com/FuJW90RXWa
पंजाब निकाय चुनाव: संजय सिंह का BJP पर तंज, बोले- 7 सांसद तोड़ने के बाद भी ED पार्टी का खाता तक नहीं खुला
सलमान खान की मातृभूमि का फर्स्ट रिव्यू: गलवान की कहानी और इमोशन्स का दमदार संगम
ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट लॉन्च पैड पर हुआ राख, परमाणु धमाके जैसा दिखा मंजर
अंबुबाची मेला 2026: कामाख्या देवी मंदिर में कब बंद होंगे कपाट? जानें रहस्य और मेले की संपूर्ण जानकारी
BPSC शिक्षिका का बेवफाई वाला ड्रामा: जमीन बेचकर पत्नी को बनाया अधिकारी, मिला धोखा और सड़क पर तमाशा
इजरायल से दोस्ती की तो PM-आर्मी चीफ को मार देंगे , पाकिस्तान में लश्कर की खुली धमकी
राजस्थान यूनिवर्सिटी: गर्मी से बेहाल छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, HOD के कमरे से उठा लाए फ्रिज
जांच में देरी पर रोहित पवार का अल्टीमेटम: ‘CID ऑफिस को जड़ दूंगा ताला’
राहुल गांधी का ऑटो वाले अंदाज: लंच टेबल पर खुली महंगाई और बेरोजगारी की पोल
पटरी पर लेटे थे बुजुर्ग, सामने थी मौत, फिर लोको पायलट की एक फुर्ती ने बदल दी कहानी