बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पति-पत्नी और वो की कड़वी सच्चाई को फिर से उजागर कर दिया है। एक पति ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर पत्नी को सरकारी शिक्षिका बनाया, लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति और 10 साल के मासूम बेटे को ठुकरा दिया।
जमीन बेचकर पूरा किया सपना पीड़ित पति अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी। तब उनकी पत्नी गुंजन कुमारी सिर्फ इंटर पास थी। अमन ने पत्नी के शिक्षिका बनने के सपने को अपना बना लिया। आर्थिक तंगी के बावजूद, 2022 में अमन ने अपनी डेढ़ कट्ठा पुश्तैनी जमीन बेच दी ताकि गुंजन की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। अमन की मेहनत रंग लाई और 2023 में गुंजन BPSC परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षिका बन गई।
ट्रेनिंग के दौरान बढ़ीं दूरियां अमन का आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद गुंजन के व्यवहार में बदलाव आ गया। सुपौल में ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात अपने कॉलेज के पुराने दोस्त प्रेम प्रकाश जायसवाल से हुई। अमन का दावा है कि नौकरी के नशे में गुंजन ने अपने विवाहेत्तर संबंध को प्राथमिकता दी और पति से अलग होकर हाजीपुर में किराए के मकान में रहने लगी।
आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा विवाद तब चरम पर पहुंच गया जब 25 मई को अमन को सूचना मिली कि गुंजन अपने प्रेमी के साथ है। अमन मौके पर पहुंचे और दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बेटे का दर्दनाक खुलासा इस पूरे विवाद में सबसे भावुक क्षण वह था जब दंपत्ति के 10 साल के बेटे ने अपनी आपबीती सुनाई। मासूम ने भरी आंखों से कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उसकी मां के पास अक्सर अंकल आते थे और मां उसे उन अंकल को मामा बताने के लिए मजबूर करती थी। बच्चे ने साफ कहा, मम्मी गंदी हैं, मैं उनके साथ कभी नहीं जाऊंगा।
ज्योति मौर्या केस की यादें हुईं ताजा यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे उत्तर प्रदेश के चर्चित ज्योति मौर्या केस से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। कानून और समाज के बीच फंसा यह परिवार अब न्याय की गुहार लगा रहा है।
*हाजीपुर में एक BPSC शिक्षिका का मामला चर्चा में है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई और करियर बनाने के लिए जमीन तक बेच दी, लेकिन नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने पति और परिवार से दूरी बना ली।
— Lokesh meena (@imlokesh_meena) May 29, 2026
बताया जा रहा है कि बाद में वह अपने कॉलेज के पुराने प्रेमी के साथ रहने लगी..
सबसे बड़ी… pic.twitter.com/xuuiMyBJ57
ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी: 27 करोड़ के स्टार खिलाड़ी का बड़ा फैसला, क्या गिर गई टीम की परफॉर्मेंस?
मॉनसून पर मंडराया संकट: सामान्य से कम बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, जानें क्या है IMD की चेतावनी
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी: दो साल के खराब दौर के पीछे की 3 बड़ी वजहें
वर्दी का भौकाल : सिपाही बना तो निकला नेताओं जैसा जुलूस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
कर्नाटक: कुर्सी अभी मिली नहीं, पर बंटी नहीं; विधायकों ने अभी से शुरू की मंत्री पद की डिमांड
कर्नाटक की सियासी हलचल: सीएम पद पर डीके शिवकुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या बदलेगा नेतृत्व?
चिलचिलाती धूप में मजदूर का देसी जुगाड़ : गत्ते का कवर पहनकर किया काम, वीडियो देख भर आईं लोगों की आंखें
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो की दहलीज पर पहुंची युद्ध की आग
लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका: ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, खराब फॉर्म बनी विदाई की वजह
भीषण गर्मी में जुगाड़ का सहारा: पेंटर ने धूप से बचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका