इस्तांबुल: तुर्की के इस्तांबुल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुर्बानी के लिए तैयार किया गया एक सांड अपने मालिक के चंगुल से छूटकर शहर की सड़कों पर आ गया। सांड का हड़कंप तब और बढ़ गया जब वह सीधे एक नाई की दुकान के अंदर जा घुसा।
यह घटना सुल्तानबेली ज़िले के हामिदिये इलाके की है। नाई की दुकान पर उस समय काफी व्यस्त समय था, जहां कई ग्राहक बाल कटवा रहे थे। अचानक कांच तोड़ते हुए सांड के अंदर आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
दुकान के मालिक रेसित कोनी ने बताया कि उस वक्त दुकान में एक बच्चा भी मौजूद था। उन्होंने कहा, जब सांड अंदर आया, तो मैंने तुरंत बच्चे को ढका ताकि वह न डरे। सांड फर्श पर बिखरे कांच पर फिसलकर गिर गया, जो कि एक तरह से चमत्कार ही था। अगर वह नहीं गिरता, तो भारी नुकसान हो सकता था। इस दौरान कांच के टुकड़े लगने से कोनी के हाथों में चोट भी आई।
नाई की दुकान से निकलने के बाद सांड वापस सड़कों पर आ गया और तेजी से भागने लगा। उसे संभालने के लिए स्थानीय लोगों और ड्राइवरों में होड़ मच गई। जानवर को नियंत्रण में लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इमरजेंसी कॉल के बाद मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मोर्चा संभाला। घंटों की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने सांड को सुरक्षित पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि दुकान की खिड़कियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
😂 Absolute chaos in Istanbul:
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 27, 2026
A bull escapes its owner, smashes the windows of a hair salon, and storms inside.
Bro looked at Eid on the calendar, said “not today”, and decided to get a fresh cut instead of becoming dinner.pic.twitter.com/1qm7Oq9zio
बशीर बद्र: अलविदा उस शायर को जिसने चांद के साथ जाना चुना
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो की दहलीज पर पहुंची युद्ध की आग
शर्मनाक! नाले के गंदे पानी में सब्जियां धोते शख्स का वीडियो वायरल, भड़के लोग
असली या पैकेट का मिलावटी खेल? भैंस का दूध बताकर बेचने वाले का वीडियो वायरल
पटरी पर लेटे थे बुजुर्ग, सामने थी मौत, फिर लोको पायलट की एक फुर्ती ने बदल दी कहानी
पंजाब में ED पार्टी का हुआ सफाया: निकाय चुनाव में आप की आंधी से भाजपा पस्त
ट्रेन ड्राइवर से हॉलीवुड डायरेक्टर तक: 42 हजार में बनाई AI फिल्म, तो मिला नौकरी का ऑफर!
भीषण गर्मी में शाही सुख : ब्रिटेन में AC की तस्वीर बनी इंटरनेट का नया मीम
अंबुबाची मेला 2026: कामाख्या देवी मंदिर में कब बंद होंगे कपाट? जानें रहस्य और मेले की संपूर्ण जानकारी
अमरोहा ईदगाह से उठी मांग: गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा , मौलाना ने दिलाई संकल्प