पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। शहरी इलाकों में मिली इस प्रचंड जीत से उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे भगवंत मान सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।
केजरीवाल का तीखा हमला: जनता ने लिया बदला अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए पंजाब की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य से ED पार्टी का पूरी तरह सफाया हो गया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ED के जरिए राज्य के छोटे व्यापारियों को परेशान किया गया था, जिसका जवाब आज पंजाब के लोगों ने अपने वोटों के जरिए दिया है।
भाजपा की करारी हार आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा का ग्राफ बुरी तरह गिरा है। उनके अनुसार, भाजपा के 1,142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। सिसोदिया ने इसे नफरत और बदले की राजनीति की हार करार देते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर अब ऐसी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है।
क्या रहे चुनावी आंकड़े? राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 698 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 281 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 217 और शिरोमणि अकाली दल ने 150 वार्डों में कब्जा जमाया। भाजपा के खाते में केवल 79 सीटें आईं, जबकि बसपा को मात्र 6 वार्डों में जीत मिली।
2027 के लिए आप का शक्ति प्रदर्शन ये निकाय चुनाव पंजाब की सभी प्रमुख पार्टियों के लिए अग्निपरीक्षा माने जा रहे थे। कुल 102 नगर निकायों के लिए हुए मतदान में 63.94 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस जीत के साथ आप ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि गांवों के बाद अब शहरी मतदाताओं के बीच भी उनकी पैठ गहरी हो चुकी है। पार्टी का कहना है कि यह जीत आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है।
पंजाब में शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का दिल से धन्यवाद। सबको बधाई।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 29, 2026
लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे।
ED पार्टी का सफ़ाया हो गया। ED पार्टी ने पंजाब के छोटे… pic.twitter.com/NxQI56gEEt
ऋषभ पंत का बड़ा फैसला: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या टीम में आगे भी रहेंगे बरकरार?
खाकी वर्दी में राहुल गांधी: ऑटो ड्राइवरों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, जानिए क्या है पूरा मामला
पेट्रोल लिमिट का नया नियम: क्या अब आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा ईंधन? जानिए वायरल वीडियो का सच
क्या है अनुष्का शर्मा की वो मैजिकल रिंग , जिसे देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस?
ऋषभ पंत का बड़ा फैसला: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या टीम का प्रदर्शन बना वजह?
जब VIP को नहीं बचा सका सिस्टम, तो आम आदमी का क्या होगा? हौज खास में AC ब्लास्ट से पूर्व IAS की मौत पर उठे सवाल
रूस-यूक्रेन युद्ध की आग रोमानिया तक पहुंची: ड्रोन हमले से थर्राया गलाती, दो घायल
कर्नाटक कांग्रेस में पावर गेम : क्या सिद्धारमैया-शिवकुमार की खींचतान गिरा देगी नई सरकार?
राबड़ी देवी को फिर अल्टीमेटम: 10 सर्कुलर रोड खाली करने का सख्त आदेश, अब इस मंत्री को मिली कमान
सावधान! CBSE रिजल्ट के नाम पर बड़ा साइबर जाल, एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका डेटा