चीन के युन्नान प्रांत के रहने वाले 29 वर्षीय लियू जियू की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। कभी ट्रेन चलाने वाले और बाद में वेडिंग फोटोग्राफर बने लियू ने महज 42,000 रुपये (3,000 युआन) के खर्च में एक ऐसी AI शॉर्ट फिल्म बनाई, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है।
10 दिन में तैयार हुई जोंबी स्कैवेंजर लियू ने जोंबी स्कैवेंजर नाम की 3.5 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाई है। यह फिल्म हॉलीवुड की हिट फिल्म वॉल-ई से प्रेरित है, जिसमें एक रोबोट और एक डॉल की अनोखी लव स्टोरी दिखाई गई है। लियू ने इसे बनाने में सिर्फ 10 दिन का समय लिया और सारा बजट AI सॉफ्टवेयर व टोकन्स पर खर्च किया।
AI को समझाने का लियू का गोल्डन फॉर्मूला तकनीकी पढ़ाई न करने के बावजूद लियू का AI पर नियंत्रण कमाल का है। उनका कहना है कि AI से बेहतर काम करवाने के लिए उसे सिर्फ कमांड नहीं देना चाहिए, बल्कि कहानी का लॉजिक समझाना जरूरी है। वे अपने फॉर्मूले में एक्टिविटी , मोटिवेशन और मूड का सही तालमेल बिठाते हैं, जिससे परिणाम काफी सटीक और जीवंत मिलते हैं।
हॉलीवुड को दीवाना बनाने वाली शुतुरमुर्ग वाली क्लिप यह फिल्म तब रातों-रात वायरल हो गई जब इसमें रोबोट को काउबॉय की तरह शुतुरमुर्ग की सवारी करते दिखाया गया। मशहूर हॉलीवुड AI फिल्ममेकर पीजे एक्सेट्टुरो ने इस वीडियो को देखा और इसे पिछले कुछ सालों की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लियू को ढूंढकर नौकरी का ऑफर तक दे दिया।
सादगी में भी कायम है सफलता इस फिल्म को दुनिया भर में 6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और एक चीनी कंपनी ने इसके अधिकार भी खरीद लिए हैं। हालांकि, हॉलीवुड के इतने बड़े ऑफर के बाद भी लियू ने विनम्रता से विदेश जाने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है। फिलहाल, वे चीन में रहकर ही हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर काम करने की संभावना तलाश रहे हैं और अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं।
This is one of the best short films I ve seen in years.
— PJ Ace (@PJaccetturo) May 10, 2026
Very soon, we ll stop calling it AI film and just call it film. pic.twitter.com/6yjU6HcnzN
विनेश फोगाट की जीत: क्या है WFI के साथ विवाद और सुप्रीम कोर्ट ने कैसे सुलझाया मामला?
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बहाल होगा? दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये बड़ा निर्देश
दिल्ली के स्कूलों में अब मेंस्ट्रुएशन कॉर्नर : छात्राओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं, लड़कों को भी पढ़ाया जाएगा पीरियड का पाठ
4300 साल पुरानी पशुपति सील पर छिड़ा महासंग्राम: क्या यह आदि-शिव हैं या कोई विदेशी देवता?
IPL क्वालीफायर में टॉस का अजीबोगरीब ड्रामा: पहले गुजरात जीता, फिर रैफरी के फैसले से पलटी बाजी
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी
IPL 2026: मैदान पर हाई-टेक चश्मों पर BCCI की सर्जिकल स्ट्राइक , जानें क्यों लिया गया ये सख्त फैसला
पूरी दुनिया एक तरफ, भारत का प्यार एक तरफ! नेतन्याहू ने खोल दिया अपने दिल का राज
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, बाल पकड़कर घसीटा और फोड़ा सिर
उत्तराखंड की वादियों में विदेशी पर्यटक ने पेश की मिसाल, कचरा साफ कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश