चंदौली में बर्बरता की हदें पार उत्तर प्रदेश के चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में घुसकर बर्बर हमला किया गया। हमलावरों ने न केवल गार्गी सिंह की लात-घूंसों से पिटाई की, बल्कि उनके बाल पकड़कर घसीटा और उनका सिर फोड़ दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो बेहद विचलित करने वाला है।
हमले की पूरी घटना यह वारदात चंदौली के मड़िया गांव की है। बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारेलाल यादव के परिजन गार्गी सिंह के घर पहुंचे थे। इस दौरान किसी कारोबारी विवाद को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। करीब 4 मिनट तक चले इस हमले में प्यारेलाल यादव के बेटे-बेटी और पत्नी ने गार्गी पटेल के साथ जमकर मारपीट की। फिलहाल, गंभीर रूप से घायल गार्गी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजभर का अखिलेश पर तीखा प्रहार इस घटना के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया है। राजभर ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि सपा में महिला सम्मान की कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस घटना को महाभारत के द्रौपदी चीरहरण से जोड़ते हुए सपा को कौरवों की सभा करार दिया।
‘लाल टोपी गैंग’ और गुंडागर्दी के आरोप राजभर ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अब केवल यादववादी गुंडों की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही पीडीए है? राजभर का कहना है कि जब एक पिछड़े समाज की बेटी को सरेआम पीटा जा रहा था, तब सपा का पूरा लाल टोपी गैंग तमाशा देखता रहा। उन्होंने कहा कि सपा में न तो प्रजापति समाज सुरक्षित है और न ही कुर्मी समाज।
पुलिस की कार्रवाई इस मामले में पुलिस ने देर रात नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। आरोपी प्यारेलाल यादव, उनके बेटे मनोज और अमित, बेटी डाली और पत्नी उर्मिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
*यूपी: चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला विंग की ज़िलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर बेरहमी से हमला किया गया, करीब 4 मिनट तक उनकी पिटाई की गयी
— Mukesh Rajput Journalist (@Mukeshk92294988) May 29, 2026
इस हमले के दौरान उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, चेहरे पर घूंसे मारे गए, लातें मारी गईं और मेज़ से भी हमला किया गया
यह सब एक कारोबारी विवाद की वजह… pic.twitter.com/tjpJXLww7Z
इतिहास रचते हुए MP ने छुआ गेहूं खरीदी का शिखर, 13 लाख किसानों को मिला बंपर फायदा
बशीर बद्र: अलविदा उस शायर को जिसने चांद के साथ जाना चुना
सावधान! CBSE रिजल्ट के नाम पर बड़ा साइबर जाल, एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका डेटा
भारत को दोहरा झटका: जापान ने आम पर लगाई रोक, चीन ने चावल की 70 खेपें ठुकराईं
क्या ऋषभ पंत का लखनऊ युग समाप्त? LSG की कप्तानी छोड़ने का लिया बड़ा फैसला
बिहार में मौसम का तांडव : ठनका और आंधी से कई जिलों में कोहराम, कहीं मौत तो कहीं ब्लैकआउट
क्या लालू यादव की कोशिशें होंगी नाकाम? रोहिणी आचार्या ने दी दो टूक चेतावनी
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद विवाद: जमीन कब्जाने के लिए ईश्वर का इस्तेमाल गलत , दिलीप घोष ने दी कड़ी चेतावनी
भारत और रूस की नई आर्थिक बिसात: व्यापार को मिलेगा लिबरल बूस्ट
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, बाल पकड़कर घसीटा और फोड़ा सिर