बिहार में शुक्रवार को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कुदरत का कहर बनकर बरसी आंधी-बारिश और बिजली (ठनका) ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के कई हिस्सों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
सारण में किसान की मौत, महिला झुलसी छपरा के रिविलगंज में खेत में परवल तोड़ रहे 60 वर्षीय किसान चंद्रमा चौधरी पर अचानक वज्रपात हुआ। बिजली गिरने से उनका चेहरा पूरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। साथ काम कर रहीं आरती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है।
पटना में पेड़ गिरने से अफरा-तफरी, बिजली सेवा ठप मनेर में तूफान का असर ऐसा रहा कि एक विशाल इमली का पेड़ सड़क किनारे स्थित दुकान पर जा गिरा। दुकान और फर्नीचर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए हैं। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार भी टूट गए, जिससे पूरे इलाके में ब्लैकआउट हो गया है। प्रशासन मरम्मत कार्य में जुटा है। इससे पहले फुलवारी शरीफ में बकरी चरा रही दो मासूम बच्चियों की भी ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई।
राजगीर का मलमास मेला हुआ जलमग्न नालंदा में चल रहे ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेला पर भी मौसम की मार पड़ी। तेज हवाओं से पंडाल और होर्डिंग उखड़ गए, जबकि मूसलाधार बारिश से पूरा मेला परिसर तालाब में तब्दील हो गया। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
गोपालगंज में जल उठा हरा पेड़ गोपालगंज के भोरे प्रखंड में कुदरत का एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। आकाशीय बिजली गिरने से एक हरा-भरा ताड़ का पेड़ अचानक धू-धू कर जलने लगा। इस खौफनाक मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अगले 24 घंटों के लिए हाई अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के अनेक हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली कड़कने के दौरान खुले में न जाने की सलाह दी गई है।
*मेघगर्जन एवं वज्रपात चेतावनी (29 मई 2026) Thunderstorm and Lightning Alert (29 May 2026)@officecmbihar @BiharDMD @BsdmaBihar @Agribih@WRD_bihar @BiharPlanning @bihar_police @IPRDBihar@airnews_patna @BiharTransport @Biharfire112 @BiharEducation_ @MWRD_Bihar #Bihar #Lightning pic.twitter.com/dPIUkFbkIe
— Bihar Mausam Sewa Kendra (@BiharMausam) May 29, 2026
पंजाब में ED पार्टी का हुआ सफाया: निकाय चुनाव में आप की आंधी से भाजपा पस्त
धमाके से कांपा फ्लोरिडा! जेफ बेजोस के न्यू ग्लेन रॉकेट के उड़े परखच्चे
लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका: ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, खराब फॉर्म बनी विदाई की वजह
देश सचमुच बदल रहा है : गाय को राष्ट्र माता बनाने की मांग पर बोले धीरेंद्र शास्त्री
जीत का झूठा ढिंढोरा: जरदारी का वो दावा, जिसे सुनकर दुनिया भी हैरान!
चलती ट्रेन में मौत को मात: 6 महीने के मासूम की जान बचाने के लिए फरिश्ता बने TTE
वर्दी में सड़क के सारथी : राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों संग साझा किया लंच, सुनीं परेशानियां
वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, महान बल्लेबाज ने दिया खास आशीर्वाद
भारत और रूस की नई आर्थिक बिसात: व्यापार को मिलेगा लिबरल बूस्ट
मॉनसून पर मंडराया संकट: सामान्य से कम बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, जानें क्या है IMD की चेतावनी