नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। सेंट्रल दिल्ली के बंगाली मार्केट के पास टोडरमल रोड पर राहुल गांधी ऑटो-रिक्शा चालकों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल ड्राइवरों से लंबी बातचीत की, बल्कि उनकी वर्दी पहनकर उनके साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया।
करीब आधे घंटे तक चले इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ बैठकर पार्क में लंच किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइवरों के जीवन से जुड़ी चुनौतियों और उनकी दैनिक दिक्कतों को ध्यान से सुना। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी को सामान्य ऑटो-ड्राइवर की ड्रेस में ड्राइवरों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते देखा जा सकता है।
राहुल गांधी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, बातचीत में किन विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन राहुल गांधी लंबे समय से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं। उनका मानना है कि इन कीमतों का सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के रोजगार पर पड़ रहा है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर वैश्विक तेल और गैस बाजार पर पड़ रहा है। इसका सीधा असर भारत में भी दिख रहा है। बीते कुछ दिनों में ही सीएनजी की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे ऑटो चालकों की कमर टूट गई है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 15 मई से 26 मई के बीच अलग-अलग चरणों में कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है। लगातार हो रही यह बढ़ोतरी दिल्ली-एनसीआर के ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए कमाई का बड़ा हिस्सा सोख रही है।
आम नागरिकों से सीधे जुड़ने की राहुल गांधी की यह कोई पहली कोशिश नहीं है। इससे पहले नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे बेगूसराय में स्थानीय मछुआरों के साथ तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ते दिखे थे।
राहुल गांधी की यह रणनीति उन्हें पारंपरिक राजनीति के दायरे से बाहर निकालकर जनता के बीच एक कनेक्ट बनाने में मदद करती है, जिसे वे अब लगातार जारी रखे हुए हैं।
*#WATCH | Delhi: Congress leader and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi was spotted outside his residence wearing an auto‑rickshaw driver’s uniform. pic.twitter.com/yFtBIIkSug
— ANI (@ANI) May 29, 2026
मंत्री बनाम पुलिस: गाली-गलौज वाली ऑडियो क्लिप के बाद राजस्थान के मंत्री गौतम दक पर FIR
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा, छवि खराब करने वाली साजिश पर दिया करारा जवाब
IPL क्वालीफायर में टॉस का अजीबोगरीब ड्रामा: पहले गुजरात जीता, फिर रैफरी के फैसले से पलटी बाजी
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, बाल पकड़कर घसीटा और फोड़ा सिर
पीएम मोदी के घर ड्रोन भेजने का दावा और 8 जेट गिराने की डींग; पाकिस्तान के राष्ट्रपति के झूठ की हकीकत
ऋषभ पंत का LSG की कप्तानी से इस्तीफा, अब इन 3 दिग्गजों पर टिकी नजरें
ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी: दो साल के खराब दौर के पीछे की 3 बड़ी वजहें
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: दुकान में गर्लफ्रेंड को पीटा, फिर पैर पकड़कर मांगने लगा माफी
IPL 2026: मैदान पर हाई-टेक चश्मों पर BCCI की सर्जिकल स्ट्राइक , जानें क्यों लिया गया ये सख्त फैसला
क्या लालू यादव की कोशिशें होंगी नाकाम? रोहिणी आचार्या ने दी दो टूक चेतावनी