ट्रेन में सफर के दौरान परोसा जाने वाला खाना अक्सर अपनी गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में रहता है। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अगली बार ट्रेन का खाना खाने से पहले सौ बार सोचेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने रेलवे की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यह वीडियो मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एर्नाकुलम के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12223) का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि IRCTC का एक कर्मचारी चलती ट्रेन के टॉयलेट के अंदर बर्तन धो रहा है।
इस घिनौनी हरकत को फर्स्ट एसी के एक जागरूक यात्री ने कैमरे में कैद कर लिया और कर्मचारियों से तीखे सवाल भी किए। घटना 24 मई 2026 की बताई जा रही है, जिसके बाद से ही यात्रियों में भारी आक्रोश है।
FSSAI ने लिया संज्ञान, भेजा नोटिस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने IRCTC को कड़ा नोटिस जारी किया है। FSSAI के मुताबिक, यह कृत्य खाद्य सुरक्षा और मानक (लाइसेंसिंग और पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची 4 के नियमों का खुला उल्लंघन है।
प्राधिकरण ने स्पष्ट कहा है कि खाद्य सेवा प्रदाताओं के लिए स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है। टॉयलेट में बर्तन धोना संक्रमण फैलने का बड़ा कारण बन सकता है, जिसे नियम विरुद्ध माना गया है।
IRCTC से मांगा गया जवाब FSSAI ने IRCTC से इस पूरी घटना पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा है। नियमों के अनुसार, भोजन तैयार करने, परोसने और बर्तनों की सफाई के दौरान उच्च स्तरीय स्वच्छता का पालन करना अनिवार्य है ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।
फिलहाल, इस वायरल वीडियो के बाद यात्रियों में हड़कंप है और लोग रेलवे की कैटरिंग सेवाओं पर भारी सवाल उठा रहे हैं। देखना यह होगा कि इस मामले में IRCTC क्या कार्रवाई करती है।
यह वायरल वीडियो आपको विचलित कर देगी!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) May 28, 2026
यह घटना 24 मई 2026 की बतायी जाती है! ट्रेन है 12223, मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एर्नाकुलम के बीच चलने वाली दूरंतो एक्सप्रेस !!
इस ट्रेन के सबसे ऊंचे के दर्जे मतलब कि फर्स्ट एसी क्लास में सफर करने वाले एक यात्री ने अजीब वाकया देखा!… pic.twitter.com/6D2qTBs4fb
बशीर बद्र: अलविदा उस शायर को जिसने चांद के साथ जाना चुना
उत्तराखंड की वादियों में विदेशी पर्यटक ने पेश की मिसाल, कचरा साफ कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
क्रिकेट का नया सेंसेशन : नन्हे बल्लेबाज के छक्कों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लोग कर रहे ‘वैभव सूर्यवंशी’ से तुलना
भीषण गर्मी में शाही सुख : ब्रिटेन में AC की तस्वीर बनी इंटरनेट का नया मीम
IPL 2026: मैदान पर हाई-टेक चश्मों पर BCCI की सर्जिकल स्ट्राइक , जानें क्यों लिया गया ये सख्त फैसला
ईरान का दावा: क्या हमने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? US ने दो टूक कहा- सब झूठ है
रूस-तालिबान रक्षा समझौते से बदलेगा दक्षिण एशिया का समीकरण: पाकिस्तान और अमेरिका की बढ़ी टेंशन
पेट्रोल लिमिट का नया नियम: क्या अब आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा ईंधन? जानिए वायरल वीडियो का सच
Xiaomi FX Mini LED TV भारत में दस्तक देने को तैयार: 4 जून को होगी लॉन्च, फायर टीवी का मिलेगा साथ
राजस्थान यूनिवर्सिटी: गर्मी से बेहाल छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, HOD के कमरे से उठा लाए फ्रिज