अमेरिका के टेक्सास में एक मनोरंजन पार्क में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयरन शार्क रोलर कोस्टर हवा में ही अटक गया। इस हादसे में आठ छात्र जमीन से करीब 100 फीट की ऊंचाई पर चार घंटे तक मौत के साये में लटके रहे।
रोमांच बना खौफनाक अनुभव यह घटना गैल्वेस्टन शहर के प्लेजर पियर इंटरटेनमेंट पार्क में हुई। ह्यूस्टन के दो स्कूलों से शैक्षणिक यात्रा पर आए ये छात्र रोलर कोस्टर का आनंद ले रहे थे। जैसे ही राइड सबसे ऊंचे हिस्से पर पहुंची, अचानक तकनीकी खराबी के कारण वह बीच रास्ते में ही ठहर गई।
समुद्र किनारे बंधी रहीं सबकी सांसें नीचे समुद्र और सामने सीधी ढलान के बीच फंसे छात्रों की स्थिति बेहद खतरनाक थी। उनके पैर हवा में लटक रहे थे। नीचे मौजूद पर्यटकों और परिजनों की नजरें लगातार उन पर टिकी थीं। तेज धूप और ऊंचाई के कारण स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई थी।
दमकल विभाग का साहसी रेस्क्यू सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। इतनी अधिक ऊंचाई पर बचाव कार्य करना आसान नहीं था। अंततः एक विशाल रेस्क्यू सीढ़ी और सुरक्षा हार्नेस की मदद से बचाव कर्मियों ने एक-एक कर सभी आठ छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारा।
सभी छात्र सुरक्षित, जांच के आदेश गैल्वेस्टन के फायर चीफ माइक वरेला जूनियर ने पुष्टि की कि सभी छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है और किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, लंबे समय तक धूप में फंसे रहने के कारण सभी का मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें उनकी हालत सामान्य पाई गई।
राइड की होगी गहन जांच पार्क प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी खराबी आते ही सुरक्षा नियमों के तहत रोलर कोस्टर को रोक दिया गया था। फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए राइड की तकनीकी जांच की जा रही है। सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने के बाद ही इसे दोबारा संचालित किया जाएगा।
Varias personas quedaron atrapadas a más de 30 metros de altura en la montaña rusa Iron Shark ubicada en el parque Pleasure Pier en Galveston, Texas, Estados Unidos. Los equipos de bomberos asistieron a los afectados con camiones de escalera y arneses para evacuarlos uno a uno.… pic.twitter.com/aW7J2OVTXE
— Noticiero El Salvador 🇸🇻 (@NoticieroSLV) May 29, 2026
ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन: IRCTC के कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पंजाब निकाय चुनाव: संजय सिंह का BJP पर तंज, बोले- 7 सांसद तोड़ने के बाद भी ED पार्टी का खाता तक नहीं खुला
टनल व्यू, फंस गई हूं और 20 लाख का विवाद: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई
IPL 2026: क्वालीफायर-2 में टॉस के दौरान बड़ा ड्रामा, दोबारा सिक्का उछालने पर क्यों भड़के शुभमन गिल?
हाईवे पर बर्थडे का बुखार : रील बनाने के चक्कर में युवती-युवक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
क्या वैभव सूर्यवंशी आज तोड़ेंगे क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड? इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ा है यह युवा सितारा
सौरव गांगुली के रोल में छाए राजकुमार राव: सेट से लीक हुई पहली झलक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
कुर्बानी का सांड बना नाई : मालिक से छूटकर सीधे सैलून में घुसा, मची भगदड़
लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा: प्लेटफॉर्म-5 पर गिरा टिन शेड, 3 यात्री घायल
लाल टोपी पहन आइसक्रीम बेचेगा तुर्की? साइप्रस के ब्रह्मोस खरीदने की खबर से अंकारा में खलबली