मध्य पूर्व में तनाव कम होने के बजाय और गहराता जा रहा है। ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया कि उनके सुरक्षा बलों ने बुशेहर के जाम प्रांत में एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। यह दावा वहां के गवर्नर मसूद तंगेस्तानी के हवाले से किया गया।
अमेरिकी सेना का स्पष्ट इनकार ईरानी मीडिया के इस दावे को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान जारी करते हुए कहा, कोई भी अमेरिकी एयरक्राफ्ट नहीं गिराया गया है। हमारी सभी हवाई संपत्तियां सुरक्षित हैं और पूरी तरह से काम कर रही हैं।
शांति समझौते की चर्चाओं के बीच तनाव यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम को विस्तार देने को लेकर बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देश 60 दिनों के लिए संघर्ष-विराम बढ़ाने और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों को हटाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।
अभी ट्रंप की मुहर बाकी रिपोर्ट्स की मानें तो वार्ताकारों के बीच सहमति के बिंदु तय हो चुके हैं, लेकिन इस समझौते को अभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। ईरान के आधिकारिक सूत्रों ने भी स्पष्ट किया है कि समझौते का मसौदा अभी अंतिम रूप से तैयार नहीं हुआ है।
हम मंजिल के बहुत करीब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वाशिंगटन में पत्रकारों से बात करते हुए स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, हम अभी पूरी तरह उस मुकाम तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन हम समझौते के बहुत करीब हैं। मैं किसी गारंटी का वादा नहीं कर सकता, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए मैं काफी आशावादी हूं।
परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित है वार्ता अगर यह समझौता सिरे चढ़ता है, तो यह 28 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के बाद शांति की दिशा में सबसे बड़ा कदम होगा। जानकारों का मानना है कि इस अस्थाई संघर्ष-विराम का मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे अधिक जटिल और गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करना है।
🚫CLAIM: Iran s state TV claimed Iranian forces downed a U.S. aircraft near Bushehr. FALSE.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) May 28, 2026
✅TRUTH: No U.S. aircraft were shot down. All U.S. air assets are accounted for. pic.twitter.com/2EaKJ2Fj3d
CBSE OSM विवाद: ऑफलाइन परीक्षा तो वेबसाइट हैक कैसे? - रीजनल हेड के बयान से मचा हड़कंप
IPL 2026: टॉस का अजीबोगरीब ड्रामा, गुजरात के हाथों से छिनी जीत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मिडिल ईस्ट में फिर गरमाया माहौल: ईरान के अमेरिकी विमान गिराने के दावे से हड़कंप, अमेरिका ने दिया करारा जवाब
वर्दी में सड़क के सारथी : राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों संग साझा किया लंच, सुनीं परेशानियां
क्या आपका शुद्ध दूध सच में मिलावटी है? वायरल वीडियो ने खोली दूधवालों की पोल
ऋषभ पंत का बड़ा फैसला: LSG की कप्तानी छोड़ी, क्या टीम में आगे भी रहेंगे बरकरार?
CBSE का OSM विवाद: 2026 में लागू हुआ सिस्टम, तो पिछले बैच के टॉपर्स क्यों कर रहे तारीफ?
ऋषभ पंत का LSG से मोहभंग: शर्मनाक प्रदर्शन के बाद छोड़ी कप्तानी
बिहार 11वीं एडमिशन: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, फटाफट ऐसे चेक करें अपना नाम
दिल्ली के स्कूलों में अब मेंस्ट्रुएशन कॉर्नर : छात्राओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं, लड़कों को भी पढ़ाया जाएगा पीरियड का पाठ