आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के फैसले का जमकर मजाक उड़ाया गया था। जब टीम ने महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर दांव लगाया, तो हर किसी ने फ्रेंचाइजी को बेवकूफ समझा। लेकिन आज वही खिलाड़ी राजस्थान की जीत की सबसे बड़ी वजह बन चुका है।
दिल्ली कैपिटल्स से हुई बड़ी चूक हैरानी की बात यह है कि इस युवा खिलाड़ी पर दिल्ली कैपिटल्स की भी नजर थी। नीलामी में दिल्ली ने सबसे पहले वैभव के लिए बोली लगाना शुरू किया था। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। दिल्ली और राजस्थान के बीच 1 करोड़ रुपये तक कड़ी टक्कर चली, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने केवल 10 लाख रुपये के अंतर पर अपने हाथ पीछे खींच लिए।
1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर राजस्थान ने वैभव को अपनी टीम में शामिल किया। आज दिल्ली की टीम को यह समझ आ रहा होगा कि वह 10 लाख रुपये की मामूली बचत उनके लिए कितनी महंगी साबित हुई।
मैदान पर दिखा रौद्र रूप वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित किया है। आईपीएल 2026 में वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 240 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने अब तक 600 से ज्यादा रन कूट दिए हैं।
उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने महज 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी ने राजस्थान को क्वालीफायर-2 में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
क्या होता अगर वैभव दिल्ली में होते? दिल्ली कैपिटल्स पिछले 19 सालों से आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। अगर उस दिन नीलामी में मैनेजमेंट ने थोड़ा और साहस दिखाया होता, तो आज वैभव सूर्यवंशी जैसा कोहिनूर दिल्ली की टीम में होता।
एक युवा और निडर बल्लेबाज के रूप में वैभव टीम की कायापलट कर सकते थे। फिलहाल, दिल्ली के लिए यह सिर्फ एक पछतावा है, जबकि राजस्थान रॉयल्स राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में इस युवा सितारे के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार बन चुकी है।
आपको मौके जरूर मिलते हैं, बस उसे पकड़ने की ज़रूरत होती है.
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) May 28, 2026
आज DC टीम इसे समझ पा रही होगी. pic.twitter.com/HrlUWR7Lwb
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से गर्मी के सितम पर लगा ब्रेक
बकरीद की बधाई पर मचा सियासी बवाल: इजरायल को ईरान ने कहा कसाई
उन्होंने मेरा बार-बार अपमान किया , TMC में बगावत: सांसद काकोली घोष ने ममता के करीबी पर लगाए गंभीर आरोप
CBSE OSM विवाद: 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग में गड़बड़ी पर शिक्षा मंत्री ने मानी हार, सुधार का दिया आश्वासन
44 साल बाद पंजाब में हॉकी का महाकुंभ: सीएम मान ने बरलटन पार्क में परखीं तैयारियां
अधूरा पुल और नामुमकिन सा रास्ता: हार न मानने वाले इस हीरो कुत्ते ने जीत लिया इंटरनेट!
हरिद्वार: गंगा घाट की मर्यादा तार-तार, नशे में धुत हुड़दंगियों ने महिलाओं से की बदसलूकी
नॉकआउट में फिसड्डी अभिषेक शर्मा: बड़े मैचों का दबाव या सिर्फ खराब फॉर्म?
कर्नाटक की सत्ता में बड़ा बदलाव: सीएम सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री
खाटू श्याम के बाहर भीख मांगते युवक की कमाई देख उड़ गए लोगों के होश, सालाना पैकेज जान रह जाएंगे दंग