हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में धार्मिक नगरी की पवित्रता और मर्यादा को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा आरती के बाद शराब के नशे में धुत चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और सार्वजनिक स्थल पर अशोभनीय हरकतें कीं।
बाजार में मचाया हुड़दंग बुधवार देर शाम गंगा आरती के बाद चार युवक नशे में हर की पौड़ी के बाजार में घूम रहे थे। आरोप है कि उन्होंने राह चलती महिलाओं के साथ अभद्रता की, उन्हें कोहनी मारी और गलत तरीके से छूने की कोशिश की। दुकानदारों के साथ भी उन्होंने बदसलूकी की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गंगा घाट पर की अशोभनीय हरकतें बाजार में बवाल करने के बाद ये युवक गंगा घाट पहुंच गए। वहां भी उन्होंने अपनी मर्यादा को ताक पर रख दिया और सार्वजनिक स्थान पर बेहद आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना हर की पौड़ी पुलिस चौकी को दी।
पुलिस को देखते ही गायब हुआ नशा सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हुड़दंगियों के होश ठिकाने आ गए। पुलिस ने उन्हें गंगा में स्नान करते हुए दबोच लिया। कोतवाली ले जाते ही वे हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे।
यूपी के रहने वाले हैं आरोपी शुरुआती जांच में इन युवकों के हरियाणा निवासी होने की चर्चा थी, लेकिन पड़ताल में पता चला कि चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे वहां किस उद्देश्य से आए थे।
तीर्थ पुरोहितों में भारी आक्रोश इस घटना से स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और लोगों में गहरा रोष है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा कि हरिद्वार आस्था का केंद्र है, न कि शराबखोरी और मौज-मस्ती का अड्डा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
*हरिद्वार हर की पैड़ी क्षेत्र में हरियाणा से आए दो व्यक्तियों ने राह चलते-चलते महिला के साथ अश्लील हरकत कर डाली,गंगा सभा के वरिष्ठ पदाधिकरी उज्जवल पंडित ने युवकों का पीछा किया और युवकों की इस पूरी हरकत को कैमरे में कैद कर पुलिस को सूचित किया। pic.twitter.com/M1k4VkfbeI
— Mahipal Singh Rawat (@MahipalRawat18) May 27, 2026
गाजियाबाद में लालू के पोते इराज का ग्रैंड बर्थडे: तेजस्वी की खास शर्ट बनी चर्चा का केंद्र
शामली में बिजली चोरी पकड़ना पड़ा महंगा: जेई को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल
नेहरू के कपड़े क्या पेरिस धुलने जाते थे? इतिहासकार पुष्पेश पंत ने खोलीं अनकही परतें
वर्ल्ड कप से पहले आखिरी अग्निपरीक्षा: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें मैच की पूरी जानकारी
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल भी हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, नई सिक्स मशीन के तूफान में उड़े कई बड़े रिकॉर्ड
भैराणा धाम विवाद सुलझा, लेकिन हनुमान बेनीवाल की अमर्यादित टिप्पणी ने राजस्थान में मचाया सियासी घमासान
मैदान पर मचाया कोहराम, फिर सुनील गावस्कर के पैर छूकर जीता दिल: वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से गर्मी के सितम पर लगा ब्रेक
जापान ने किया किनारा, तो सिंगापुर में मची भारतीय आमों की लूट
प्याज किसानों की बल्ले-बल्ले: अब बिचौलिए नहीं, सीधे सरकारी एजेंसियां खरीदेगी फसल