नई दिल्ली: सीबीएसई (CBSE) की डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया (OSM) पर उठे सवालों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ी स्वीकारोक्ति की है। उन्होंने माना है कि 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग के दौरान तकनीकी विसंगतियाँ (discrepancies) सामने आई हैं, जिन्हें अब ठीक करने की कवायद चल रही है।
सीबीएसई ने पहली बार 12वीं की परीक्षाओं के लिए डिजिटल मूल्यांकन (OSM) का सहारा लिया। इस प्रक्रिया में करीब 17 लाख छात्रों की लगभग 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं यानी 40 करोड़ पन्नों को स्कैन किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद छात्रों की ओर से कई शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद इस पूरी तकनीक और कंपनी की कार्यक्षमता पर सवाल उठने लगे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई अधिकारियों और आईआईटी (IIT) के विशेषज्ञों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद मंत्री ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह पहली बार था, इसलिए प्रक्रिया में कुछ विसंगतियां आई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा और खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है।
ओएसएम प्रक्रिया की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए अब आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। ये टीमें सॉफ्टवेयर की कोडिंग का बारीकी से विश्लेषण कर रही हैं ताकि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोका जा सके।
शिक्षा मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद प्रकट किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा है कि यदि इस मामले में किसी भी व्यक्ति की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बीते दिनों यह मुद्दा जोर-शोर से उठा था कि बिना किसी पूर्व परीक्षण (testing) के एक निजी कंपनी को 40 करोड़ पन्ने स्कैन करने का जिम्मा कैसे सौंपा गया। शिक्षाविदों ने भी इस पर चिंता जताई थी कि क्या संबंधित कंपनी इतनी बड़ी मात्रा में कॉपियों को बिना गलती के स्कैन करने के लिए बुनियादी रूप से सक्षम थी? फिलहाल 17 लाख में से 4 लाख छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है, जिनकी 11 लाख कॉपियों की जांच अब नई व्यवस्था के तहत की जा रही है।
*#WATCH | Delhi: On meeting with CBSE officials, Education Minister Dharmendra Pradhan says, ... CBSE has begun the revaluation process for the Class 12 examinations. Around 17 lakh students took part, with nearly 98 lakh answer copies — about 40 crore scanned pages in total. For… pic.twitter.com/Wk1LFLkslZ
— ANI (@ANI) May 28, 2026
बिहार: वो करें तो प्यार, दूसरा करे तो फाइन – बिना हेलमेट दिखीं महिला अधिकारी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा ताज
वैभव सूर्यवंशी ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, मैच से पहले किए गए इस काम ने लूटी महफिल
पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत और कई लापता
दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में टैक्सी ड्राइवर का देसी कूलिंग जुगाड़, वीडियो देख लोग हैरान
सावरकर पर राजनीति करने वालों को राज ठाकरे की खरी-खरी: क्या आपने उन्हें कभी समझा भी है?
यह बहुत घटिया सवाल है : प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना आपा खो बैठे ग्लेन फिलिप्स, पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी
ट्विशा शर्मा केस: भोपाल में CBI का डेरा, अब शिकंजे में होगी गिरिबाला सिंह
चीन की विदाई, भारत की एंट्री: पनामा में रॉयल एनफील्ड की धूम और बदलती वैश्विक तस्वीर
नौतपा में दिल्ली-NCR पर मेहरबान हुआ आसमान, आंधी-पानी ने तोड़ी भीषण गर्मी की कमर