बिहार में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती अक्सर चर्चा में रहती है, लेकिन क्या होगा जब खुद वर्दीधारी ही इन नियमों को सरेआम ताक पर रख दें? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टू स्टार महिला पुलिस अधिकारी बिना हेलमेट के स्कूटी पर सफर करती नजर आ रही हैं।
भाई का बदला लेने के लिए बनाया वीडियो
यह वीडियो मधुबनी का बताया जा रहा है। वीडियो बनाने वाले शख्स का आरोप है कि इसी महिला अधिकारी ने कुछ समय पहले उसके भाई का बिना हेलमेट के लिए 6,000 रुपये का भारी-भरकम जुर्माना काटा था। इसी बात का बदला लेने के लिए शख्स ने उनका पीछा किया और कैमरे में उन्हें बिना हेलमेट के कैद कर लिया।
मैडम को छूट, आम आदमी को फाइन?
वायरल क्लिप में शख्स को साफ तौर पर तंज कसते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में शख्स कह रहा है, यह मधुबनी पुलिस की अधिकारी हैं, इनके पास दो स्टार हैं, लेकिन सिर पर हेलमेट नहीं है। देख लीजिए, ये करें तो प्यार, दूसरा करे तो फाइन। वीडियो में महिला अधिकारी स्कूटी के पीछे बैठी हैं, जबकि स्कूटी चला रहा व्यक्ति भी बिना हेलमेट के है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग, एक्शन की मांग
इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। Copwatchbharat नामक हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 82,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है?
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या पुलिस वाले एलियंस हैं जो उन पर नियम लागू नहीं होते? वहीं अन्य यूजर्स ने बिहार पुलिस से इस मामले में संज्ञान लेने और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों पर आधारित है। इसकी सत्यता की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
*Madhubani, Bihar Police
— copwatchbharat (@copwatchbharat) May 27, 2026
2 star officer who had fined 6,000 to his brother for not following the traffic laws, caught on camera not following the law herself
Peak Hypocrite ! pic.twitter.com/8NPpqXzeIp
राशन वितरण में बड़ा बदलाव: 80 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, सरकार ने बदले नियम
IPL 2026 की स्कैम प्लेइंग XI : करोड़ों की सैलरी, पर प्रदर्शन शून्य; दिग्गजों की खुली पोल
कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: सिद्धारमैया आज सौंपेंगे इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे अगले CM!
शिक्षक भर्ती का इंतज़ार: छात्र नेता दिलीप कुमार की पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात, TRE 4 पर जगी उम्मीद
ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर CBI की दस्तक, गिरफ्तारी की उल्टी गिनती शुरू!
ट्रेन में समोसे पर पैर रखकर बैठा वेंडर: स्वच्छता पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल
नीतीश का बुलावा और विजय चौधरी की मुश्किल : क्या मची है बिहार की सियासत में खलबली?
IPL 2026: SRH की हार पर भावुक हुईं काव्या मारन, वायरल वीडियो में दिल जीत ले गई यह हरकत
सिद्धारमैया का इस्तीफा: आलाकमान के आदेश पर छोड़ी कुर्सी, कर्नाटक की राजनीति में नए युग की शुरुआत
भीषण गर्मी से राहत: कल 15 राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी