भोपाल: मध्य प्रदेश के न्यायिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीबीआई की एक टीम पूर्व जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित बंगले पर पहुंच गई। यह कार्रवाई हाई कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद हुई है। जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने 17 पन्नों के आदेश में पूर्व जज को मिली कानूनी सुरक्षा को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी 19 दिसंबर 2025 को पूर्व जज के बेटे समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में ट्विशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह ने अदालत में चौंकाने वाले खुलासे किए। एम्स भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विशा के शरीर पर मौत से पहले के 7 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक जानकारों का कहना है कि ये चोटें खुदकुशी या फंदे से उतारने के दौरान नहीं लग सकतीं। साथ ही, मृतका के फोन से बरामद WhatsApp चैट्स ससुराल में उसके भयानक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की पुष्टि करते हैं।
अभियोजन पक्ष का आरोप है कि पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर घटनास्थल के सबूतों से छेड़छाड़ की। जमानत मिलने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मृतका की छवि खराब करने के लिए CCTV फुटेज के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल भी किया। हाई कोर्ट ने इस व्यवहार को जांच में बाधा डालने वाला माना है।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने मध्य प्रदेश पुलिस की FIR को री-रजिस्टर किया और जांच अपने हाथों में ली। ट्विशा का पति समर्थ सिंह पहले से ही CBI की रिमांड पर है। जानकारों के मुताबिक, पति से हो रही पूछताछ की कड़ियों ने पूर्व जज की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
गुरुवार को CBI की टीम ने गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे घंटों तक कड़ी पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी अब इस निष्कर्ष पर पहुंच रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच और सबूतों की सुरक्षा के लिए उनकी गिरफ्तारी अनिवार्य है। हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बाद, अब पूर्व जज का सलाखों के पीछे जाना लगभग तय माना जा रहा है।
*#WATCH | Twisha Sharma death case | A CBI team is present at the residence of Giribala Singh, mother-in-law of Twisha, in Bhopal, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/mskxC0hjb2
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 28, 2026
केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा अध्यक्ष: 2027 के महासंग्राम के लिए सिख कार्ड पर दांव
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सिद्धारमैया ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
कुर्सी छोड़ी, आंखें नम: सिद्धारमैया का भावुक इस्तीफा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाई खलबली, 3 शब्दों में शुभमन गिल को दी सीधी चुनौती
बुलंदशहर: मस्जिद के बाहर नमाज पर बवाल, सपा नेताओं के सामने क्यों झुकना पड़ा पुलिस को?
यह बहुत घटिया सवाल है : प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना आपा खो बैठे ग्लेन फिलिप्स, पत्रकार को सुनाई खरी-खोटी
15 साल की उम्र में खौफ! वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग देख यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने दिया नया नाम
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी ने निभाया वादा, मृतक छात्र के परिवार को सौंपा 11 लाख का चेक
सर्वोच्च न्यायालय में सन्नाटा: कैबिनेट मीटिंग के लिए कोरम क्यों नहीं बता पाए सॉलिसिटर जनरल?
जमीन बेचकर पत्नी को बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी