तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है। बारासात से चार बार की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के करीबी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने संसद के भीतर कई बार उनका मौखिक रूप से अपमान किया है।
महिला-विरोधी है रवैया सांसद काकोली घोष ने केवल अपने अपमान तक सीमित न रहते हुए कल्याण बनर्जी पर अन्य महिला सांसदों के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि उनका यह महिला-विरोधी रवैया बर्दाश्त करने योग्य नहीं है और इसके लिए उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पदों से दिया इस्तीफा इस बगावत के साथ ही काकोली घोष ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को पत्र लिखकर महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अपनी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की अपील की है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह पार्टी नहीं छोड़ रही हैं और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगी।
भ्रष्टाचार और आई-पैक पर सवाल काकोली ने केवल निजी विवाद तक ही बात सीमित नहीं रखी, बल्कि पार्टी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राशन घोटाले, भर्ती में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर गहरी चिंता जताई।
विशेष रूप से आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने उन्हें झकझोर दिया है। इसके अलावा, उन्होंने चुनावी रणनीति बनाने वाली कंपनी आई-पैक (I-PAC) के बढ़ते प्रभाव और संगठन में अलोकतांत्रिक दखलअंदाजी पर भी नाराजगी जाहिर की है।
TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar writes to Lok Sabha Speaker Om Birla, lodging a formal complaint against abuse against party MP Kalyan Banerjee.
— ANI (@ANI) May 28, 2026
I seek your permission to lodge a formal complain to you for redressal against Lok Sabha Member of AITC Kalyan Banerjee, who has… pic.twitter.com/hdMAPhnpRv
ममता की पार्टी में विद्रोह की आग: दो बड़े नेताओं का तीखा हमला, TMC में मची खलबली
फेडरर के साम्राज्य में जोकोविच की एंट्री! फ्रेंच ओपन में लगातार 21वीं बार तीसरे दौर में पहुंचकर रचा इतिहास
यूनिवर्स बॉस की दहशत बनाम बेबी बॉस का खौफ: वैभव की 97 रनों की आतिशबाजी और क्रिस गेल का रिकॉर्ड
पंडवानी की रानी तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स के ICU में चल रहा इलाज
15 साल की उम्र में करोड़ों का साम्राज्य: मर्सिडीज के मालिक हैं क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी
भैराणा धाम विवाद सुलझा, लेकिन हनुमान बेनीवाल की अमर्यादित टिप्पणी ने राजस्थान में मचाया सियासी घमासान
राशन वितरण में बड़ा बदलाव: 80 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, सरकार ने बदले नियम
आउट होते ही आपा खो बैठे वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मुफ्त में करें तीर्थ यात्रा, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
15 साल के वैभव को चिढ़ाना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स के निशाने पर आए प्रफुल्ल हिंगे