न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। प्रशंसकों के लिए यह एक ऐसा पल था जैसे किसी फिल्म का क्लाइमेक्स अचानक अधूरा रह गया हो। सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों का आशीर्वाद और अनिल कुंबले जैसी दिग्गजों की उम्मीदें—वैभव अब सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक सनसनी बन चुके हैं।
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले 15 साल के इस युवा ने आईपीएल में तहलका मचा दिया है। इस सीजन में 15 मैचों में 243 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाकर वैभव ने साबित कर दिया है कि वह केवल एक स्लॉगर नहीं, बल्कि हर गेंद का जवाब रखने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने एक सीजन में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अब तक 65 छक्के जड़ दिए हैं।
वैभव की 97 रनों की पारी का स्ट्राइक रेट करीब 335 रहा। वहीं, क्रिस गेल की 2013 की ऐतिहासिक 175 रनों की पारी का स्ट्राइक रेट 266 था। जहाँ गेल ने पुणे के खिलाफ चौके-छक्कों की बरसात की थी, वहीं वैभव ने पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाकर दुनिया को चौंका दिया।
गेल की 175 रनों की पारी एक लीग मैच का हिस्सा थी, जबकि वैभव ने यह धमाका तब किया जब उनकी टीम को एलिमिनेटर से बाहर होने का डर सता रहा था। अपने करियर के पहले प्लेऑफ मैच में इतनी बेबाकी से खेलना यह दर्शाता है कि वैभव के पास तूफानी रफ्तार के साथ-साथ मैच को संभालने वाली क्लास भी है। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी उनकी बैट-स्पीड और स्विंग के मुरीद हो चुके हैं।
क्रिस गेल ने जब 175 रनों की पारी खेली थी, तब उनकी उम्र 33 साल थी। वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और अपना दूसरा ही आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। केविन पीटरसन से बातचीत में वैभव ने पहले ही इच्छा जताई थी कि वह टी20 में दोहरा शतक लगाना चाहते हैं। हैरानी की बात यह है कि खुद क्रिस गेल ने भी स्वीकार किया है कि वैभव में उनके रिकॉर्ड को तोड़ने की पूरी क्षमता है।
तुलना करना हमेशा मुश्किल होता है, खासकर जब एक तरफ टी20 का यूनिवर्स बॉस हो और दूसरी तरफ उभरता बेबी बॉस । गेल की पारी टी20 इतिहास की सबसे विध्वंसक पारी मानी जाती है, लेकिन वैभव की पारी ने भविष्य के एक ऐसे सितारे को जन्म दिया है, जो न केवल रिकॉर्ड तोड़ रहा है, बल्कि क्रिकेट की परिभाषा भी बदल रहा है। 15 साल की उम्र में ऐसा खेल देखना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
*Vaibhav Sooryavanshi Reveals He Played A Full 50-Over & Scored 335 Not Out! 😅😳 pic.twitter.com/7EylewpYoA
— The Switch | Kevin Pietersen (@kptheswitch) May 25, 2026
पटना में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नाव पलटी, 3 की मौत और कई लापता
मौत को मात देकर समंदर के रास्ते दक्षिण कोरिया पहुंचे चीन के बागी एक्टिविस्ट
आउट होते ही आपा खो बैठे वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
शामली में बिजली चोरी पकड़ना पड़ा महंगा: जेई को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल
शादी में बिन बुलाए पहुंचा गरीब, दुल्हन को 10 रुपये का शगुन देकर जीता सबका दिल
800 रुपये का देसी कूलिंग फॉर्मूला : कड़कड़ाती धूप में भी बर्फ सा ठंडा रहेगा घर!
अब फ्री में करें सोमनाथ के दर्शन: सरकार उठाएगी आने-जाने और रहने-खाने का पूरा खर्च
सम्राट चौधरी का मजनू भाई वाला स्केच वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम्स की जंग
मैथ्यू पेरी मौत मामला: केटामाइन केस में पर्सनल असिस्टेंट को 41 महीने की जेल, जज ने कहा- आप ना कह सकते थे
US-Iran Nuclear Deal: 5 बड़े पेंच जिन पर डोनाल्ड ट्रंप हुए आगबबूला, क्या फेल हो जाएगी डील?