आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदों को करारा झटका लगा। 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अपने स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा से तूफानी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहली ही बाधा बनकर उन्हें शून्य पर पवेलियन भेज दिया।
बड़े मैचों में बिखर जाते हैं नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रतिभा पर कोई शक नहीं है। टी20 क्रिकेट में 176 का स्ट्राइक रेट, 33 की औसत और कुल 45 शतक-अर्धशतक यह साबित करने के लिए काफी हैं कि वह एक आक्रामक बल्लेबाज हैं। हालांकि, जब बात नॉकआउट मैचों की आती है, तो उनके आंकड़े चौंकाने वाले और निराशाजनक हो जाते हैं।
आंकड़ों का आईना: नॉकआउट में संघर्ष आंकड़ों पर गौर करें तो टी20 के 15 नॉकआउट मैचों में अभिषेक का औसत महज 17.21 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 136 के करीब सिमट गया है। उन्होंने इन मैचों में केवल 241 रन ही बनाए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि वे इन अहम मुकाबलों में 10 बार सिंगल डिजिट (9 या उससे कम) स्कोर पर आउट हुए हैं।
विवादित करियर का आर या पार वाला अंदाज अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का एक अजीब पहलू यह भी है कि वे आल और नथिंग वाले खिलाड़ी हैं। जब वे फेल होते हैं तो बुरी तरह होते हैं, लेकिन जिस दिन उनका बल्ला चलता है, वे अकेले दम पर मैच पलट देते हैं।
इसका उदाहरण टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल है, जहां पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करने के बाद उन्होंने फाइनल में 21 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम की नैया पार लगाई थी। ऐसे ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में भी उन्होंने 77 और 55 रनों की शानदार पारियां खेली थीं।
टीम के लिए चिंता का विषय एलिमिनेटर जैसे अहम मैच में शून्य पर आउट होना टीम के मनोबल को तोड़ने के लिए काफी है। क्या अभिषेक केवल अपनी आक्रामक तकनीक के चलते दबाव में बिखर जाते हैं? टीम प्रबंधन और खुद अभिषेक के लिए अब यह अनिवार्य है कि वे बड़े मैचों के मानसिक दबाव को झेलने की अपनी रणनीति पर गंभीरता से विचार करें, वरना यह फ्लॉप शो उनके करियर की बड़ी कमजोरी बनकर रह जाएगा।
🚨Abhishek Sharma in Important matches👇🏻
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 28, 2026
Knockout Games :
🔻 Asia Cup final(vs PAK) : 5(6)
🔻 Ind vs pak (WC) : 0(4)
🔻 Ind vs Wi, knockout (WC) : 10(11)
🔻 Ind vs Eng, Semi Final (WC) : 9(7)
IPL Playoffs :
🔻 IPL Playoffs : 3(4)
🔻 IPL Playoffs : 12(5)
🔻IPL Final : 2(5)
🔻… pic.twitter.com/3WhKCQ3DH4
नॉकआउट में फिसड्डी अभिषेक शर्मा: बड़े मैचों का दबाव या सिर्फ खराब फॉर्म?
ट्रंप की ओमान को सीधी चेतावनी; कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा किया तो उड़ा देंगे
अमेरिका-रूस की छाया से बाहर: भूमध्यसागर में भारत की एंट्री से हिल उठा इस्लामिक नाटो
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी ने निभाया वादा, मृतक छात्र के परिवार को सौंपा 11 लाख का चेक
सर्वोच्च न्यायालय में सन्नाटा: कैबिनेट मीटिंग के लिए कोरम क्यों नहीं बता पाए सॉलिसिटर जनरल?
CUET UG परीक्षा की तारीख बदली: 28 मई की परीक्षा अब 31 मई को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड
ट्रेन में समोसे पर पैर रखकर बैठा वेंडर: स्वच्छता पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल
यूनिवर्स बॉस की दहशत बनाम बेबी बॉस का खौफ: वैभव की 97 रनों की आतिशबाजी और क्रिस गेल का रिकॉर्ड
ट्विशा शर्मा डेथ केस: हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द, गिरफ्तारी पर लटकी तलवार; वायरल हुआ सास का वीडियो
तीन फीट लंबी पूंछ और गजब का रंग: छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी