कर्नाटक की राजनीति में चल रही लंबी खींचतान आखिरकार थम गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने सरकारी आवास कावेरी पर आयोजित एक ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान अपने इस्तीफे का औपचारिक ऐलान कर दिया है।
हाईकमान के निर्देश पर लिया फैसला सिद्धारमैया ने बैठक के दौरान भावुक होते हुए अपने मंत्रियों को बताया कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर वे यह पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी उन्हें अब राष्ट्रीय राजनीति में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।
भावुक पल: शिवकुमार का आशीर्वाद और गले मिलना मीटिंग के दौरान एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों नेताओं की यह गर्मजोशी राज्य में सत्ता हस्तांतरण के एक नए युग का संकेत मानी जा रही है।
ब्रेकफास्ट मीटिंग में पारंपरिक व्यंजनों की रही धूम इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में सादगी और परंपरा का मेल दिखा। नाश्ते में इडली, वड़ा, मसाला डोसा, पोंगल, उपमा, केसरी भात और सागू जैसे दक्षिण भारतीय पारंपरिक व्यंजन परोसे गए थे। हालांकि, चर्चा का मुख्य केंद्र इस्तीफे की खबर ही रही।
डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय कर्नाटक सरकार के मंत्री एच.के. पाटिल ने पुष्टि की है कि डीके शिवकुमार ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्धारमैया ने खुद बैठक में इस नाम पर मुहर लगाई है।
आज शाम 3 बजे सौंपेंगे इस्तीफा सिद्धारमैया आज शाम 3 बजे लोकभवन पहुंचकर राजभवन सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। चूँकि राज्यपाल इस समय शहर से बाहर हैं, इसलिए इस्तीफा उनके सचिवालय को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
Karnataka CM and Deputy CM, Siddaramaiah and DK Shivakumar, respectively, share a hug at the CM residence in Bengaluru at the breakfast meeting. Deputy CM DK Shivakumar also touched the feet of CM Siddaramaiah.
— ANI (@ANI) May 28, 2026
(Pics: CMO Karnataka) pic.twitter.com/qIATmAwj8a
शामली में बिजली चोरी पकड़ना पड़ा महंगा: जेई को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल
सुपरमैन से क्लार्क कैंट: ‘लुक्समैक्सिंग’ स्टार क्लैविकुलर के चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन ने छेड़ी बहस
CBSE 12वीं रिजल्ट पर बड़ा संकट: 40 करोड़ कॉपियों की चेकिंग में गड़बड़ी , दोबारा होगा मूल्यांकन
12 गेंदों पर 10 छक्के! क्रिकेट की दुनिया में आया ‘मिनी वैभव सूर्यवंशी’, वायरल वीडियो देख दंग रह गए फैंस
आईपीएल नीलामी में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? 50 करोड़ तक लग सकती है बोली!
मौत को मात देकर समंदर के रास्ते दक्षिण कोरिया पहुंचे चीन के बागी एक्टिविस्ट
कांग्रेस के कट्टर विरोधी से कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक CM तक: सिद्दारमैया के राजनीतिक सफर का भावुक अंत
हैदराबाद: बकरीद की कुर्बानी से सड़कों पर बहा खून, हिंदू कॉलोनियों में मच गया बवाल
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी: सिर्फ 15 साल की उम्र में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर मचाया कोहराम
बुलंदशहर: मस्जिद के बाहर नमाज पर बवाल, सपा नेताओं के सामने क्यों झुकना पड़ा पुलिस को?