लखनऊ में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या ने पूरे शहर को सनसनी में डाल दिया है। पीजीआई इलाके में हुए इस हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।
कार से उतरते ही हुई ताबड़तोड़ फायरिंग जौनपुर के रहने वाले 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह अपनी कार से कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास अपने ऑफिस पहुंचे थे। जैसे ही वह कार से उतरकर फोन पर बात करते हुए ऑफिस की ओर बढ़े, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
जमीन पर गिरने के बाद भी सिर में मारी गोली वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश ने पीछा करते हुए संदीप पर पहली गोली चलाई, जो उनके गले के पास से गुजरी। दूसरी गोली पेट में लगते ही संदीप जमीन पर गिर पड़े। पूरी तरह से सुनिश्चित करने के लिए कि संदीप बच न पाएं, हमलावर ने जमीन पर तड़प रहे संदीप के सिर में तीसरी गोली मारी और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर आराम से फरार हो गया।
पेशेवर शूटर्स का हाथ होने की आशंका वारदात को अंजाम देने का तरीका और महज 10 सेकेंड के भीतर तीन सटीक गोलियां दागने की रफ्तार यह इशारा करती है कि हमलावर पेशेवर शूटर थे। पुलिस ने घटना में पिस्टल या रिवाल्वर के इस्तेमाल की पुष्टि की है। हमलावरों की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
पुलिस की 5 टीमें छानबीन में जुटीं डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस पूर्वांचल और लखनऊ के कई प्रॉपर्टी डीलरों और दलालों के नेटवर्क को खंगाल रही है। मृतक की पत्नी ने काकोरी के एक प्रॉपर्टी डीलर पर शक जताया है, जिससे संदीप का हाल ही में रुपयों और जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
रूट चार्ट तैयार कर रही पुलिस बदमाशों ने हत्या के बाद रायबरेली रोड का रास्ता चुना था। पुलिस अब शहर भर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनका रूट चार्ट तैयार कर रही है। हालांकि, बदमाशों ने पूरे समय हेलमेट और गमछा पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान छिपाने में मदद मिली। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है।
*पिस्तौल लहराते हुए आए,ताबड़तोड़ फायरिंग करके भागे
— Tushar Rai (@tusharcrai) May 27, 2026
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में जौनपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई बदमाश पिस्टल लहराते मौका से फरार ।आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी… pic.twitter.com/IfMMAQ2aiP
पलारी का दंगल: भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, दिग्गज नेताओं की साख दांव पर
झोपड़ी में मेडल, दीवारों पर संघर्ष की कहानी: U-17 स्टार दिव्यानी लिंडा के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री
ईद-उल-अज़हा: राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को बकरीद की मुबारकबाद
सीएम पद से सिद्दारमैया की विदाई, राज्यसभा का ऑफर ठुकराकर बोले- दिल्ली नहीं, कर्नाटक में ही करूंगा संघर्ष
पाक रक्षा मंत्री का कबूलनामा: मेरे पूर्वज हिंदू थे , इतिहास की किताबों से छेड़छाड़ पर उठाए सवाल
तीन फीट लंबी पूंछ और गजब का रंग: छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी
लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क बना अत्याचार का अड्डा : गार्डों की बेरहमी का वीडियो वायरल
नॉकआउट में फिसड्डी अभिषेक शर्मा: बड़े मैचों का दबाव या सिर्फ खराब फॉर्म?
प्याज किसानों की बल्ले-बल्ले: अब बिचौलिए नहीं, सीधे सरकारी एजेंसियां खरीदेगी फसल
100 साल पुरानी इमारत पर PWD मंत्री का तंज: कहा- मेरा विभाग बनाता तो 10 साल में गिर जाती