कर्नाटक का सियासी नाटक आखिरकार गुरुवार को अपने अंजाम तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गरिमापूर्ण तरीके से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
आलाकमान का आदेश और सिद्दारमैया का समर्पण सिद्दारमैया ने इस्तीफे के बाद पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, मैंने आलाकमान से वादा किया था कि जब भी निर्देश मिलेगा, मैं पद छोड़ दूंगा। दो दिन पहले मुझे निर्देश मिला और मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
राज्यपाल के कार्यालय में सौंपा इस्तीफा सिद्दारमैया बेंगलुरु स्थित राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा। उन्होंने बताया कि चूंकि राज्यपाल अभी शहर में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने उनके कार्यालय में दस्तावेज जमा कर दिए हैं।
राज्यसभा का ऑफर ठुकराया पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि सिद्दारमैया को केंद्र की राजनीति में भेजा जा सकता है। इसे लेकर आलाकमान ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश भी की थी। हालांकि, सिद्दारमैया ने इसे विनम्रता के साथ अस्वीकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है।
कर्नाटक की राजनीति में ही रहेंगे सक्रिय इस्तीफे के बाद सिद्दारमैया ने अपने भविष्य की योजना स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा, मैं राज्य की राजनीति में ही बना रहूंगा। एक विधायक के रूप में मेरा कार्यकाल अभी दो साल बाकी है और मैं जनता के बीच रहकर ही संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।
इस दौरान सिद्दारमैया भावुक भी नजर आए। उन्होंने दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का मौका देने के लिए पार्टी और जनता का अभिवादन किया। उनके इस कदम को पार्टी के प्रति निष्ठा और राज्य की राजनीति में उनकी निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करने के रूप में देखा जा रहा है।
#WATCH | Bengaluru | Karnataka CM Siddaramaiah gets emotional as he speaks about his tenure
— ANI (@ANI) May 28, 2026
He resigned from the CM post today. His resignation is yet to be accepted by the Karnataka Governor. pic.twitter.com/4FDxBaxCoL
वैभव को कैसे आउट करें? 15 साल का तूफान बना गेंदबाजों के लिए पहेली, जोफ्रा आर्चर ने खोला बड़ा राज
बारिश ने बढ़ाई धड़कनें: रद्द हुआ क्वालीफायर 2 तो फाइनल में कौन मारेगा बाजी?
सीएम पद से विदाई के बाद सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान: दिल्ली जाने से किया इनकार, राज्य की राजनीति में रहेंगे सक्रिय
शिक्षक भर्ती का इंतज़ार: छात्र नेता दिलीप कुमार की पूर्व CM नीतीश कुमार से मुलाकात, TRE 4 पर जगी उम्मीद
आईपीएल नीलामी में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? 50 करोड़ तक लग सकती है बोली!
यूनिवर्स बॉस की दहशत बनाम बेबी बॉस का खौफ: वैभव की 97 रनों की आतिशबाजी और क्रिस गेल का रिकॉर्ड
RBI के नाम पर बड़ा फ्रॉड: डोनेशन और लॉटरी के झांसे से रहें सावधान
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी: सिर्फ 15 साल की उम्र में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर मचाया कोहराम
सुपरमैन से क्लार्क कैंट: ‘लुक्समैक्सिंग’ स्टार क्लैविकुलर के चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन ने छेड़ी बहस
IPL में बेंच गर्म करने वाले खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाया कोहराम, जड़ा धमाकेदार शतक